ग्वालियर : 264 दिनों में मिले 15508 कोरोना संक्रमित मरीज

ग्वालियर, मध्य प्रदेश : जिले में 264 दिनों में 15508 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के हिसाब से प्रतिदिन करीब 58 मरीज संक्रमित मिले हैं।
264 दिनों में मिले 15508 कोरोना संक्रमित मरीज
264 दिनों में मिले 15508 कोरोना संक्रमित मरीजSyed Dabeer Hussain - RE

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। जिले में 264 दिनों में 15508 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के हिसाब से प्रतिदिन करीब 58 मरीज संक्रमित मिले हैं। जबकि 14877 लोगों ने इन दिनों में कोरोना से जंग जीती है। जबकि ढाई सौ से अधिक लोग कोरोना के चलते मौत के शिकार बने।

24 मार्च को पहला कोरोना संक्रमित मरीज के रूप में चेतकपुरी के अभिषेक मिश्रा सामने आए थे। उसके बाद हर महीना संक्रमितों की संख्या बढ़ती गई। सितंबर में यह संख्या दो सौ का आंकड़ा एक दिन में पार करने लगी थी। आलम यह था कि अस्पतालों में मरीज रखने के लिए जगह तक न बची थी। संक्रमण दर 17 पार हो चुकी थी। इसके बाद 29 सितंबर को चुनावी बिगुल बजा तो कोरोना का दायरा भी सिमटने लगा और अक्टूबर से संक्रमण दर गिरने लगी। दिसंबर आते आते संक्रमण दर 2 प्रतिशत पर आ चुकी है। विशेषज्ञों की माने तो जनवरी का महीना चौंका सकता है।

वहीं प्रदेश सरकार का कहना है कि जनवरी में कोरोना वैक्सीन आने वाली है। जिसकी तैयारियां चल रही हैं। उसे रखने के लिए साधन संसाधन जुटाए जा रहे हैं। वैक्सीन सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाई जाएगी। जिसके बाद अन्य लोगों को दी जाएगी।

जनवरी में हो सकता है कोरोना विस्फोट :

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिसंबर में भले ही संक्रमितों की संख्या सीमित आ रही है। संक्रमण दर भी घट रही है। मगर जनवरी में सर्दी बढेगी इससे कोरोना संक्रमण फैलने के आसार हैं। मौसमी बीमारियों से ग्रस्त होने वालों में कोरोना के संक्रमण देखने को मिल सकते हैं जो कोरोना संक्रमितों की संख्या को बढ़ा देंगे।

लक्षण पहचनना हुआ मुश्किल :

यह कहना तो मुश्किल हो चुका है कि कोरोना के लक्षण क्या हैं। क्योंकि लक्षण कोई भी हो जांच में संक्रमण आ रहा है। समस्या अब उन लोगों को आ रही है जो संक्रमण हरा चुके हैं। उन लोगों में कमजोरी, फंगल इन्फेक्शन, आंखो में जलन, किडनी समस्या, खून के थक्के जमना, हृदय की गति बढ़ना या घटने जैसे लक्षण देखने में आ रहे हैं।

माह | संक्रमित | स्वस्थ | मौत

अप्रैल | 07 | 06 | 00

मई | 121 | 70 | 02

जून | 263 | 211 | 01

जुलाई | 1909 | 1430 | 14

अगस्त | 3210 | 2263 | 51

सितंबर | 5208 | 4951 | 111

अक्टूबर | 1518 | 2772 | 47

नवंबर | 2430 | 1864 | 85

दिसंबर | 892 | 1192 | 40

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com