भारत में कोरोना की चाल तेज, 24 घंटे में 86,052 नए केस- 1141 लोगों की मौत

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या में बम्पर बढ़त हो रही है। वहीं, 24 घंटे में 86052 कोरोना के नए केस व 1141 लोगों की मौत हुई। तो वहीं रिकवरी दर बढ़ रही व सक्रिय केस घट रहे हैं।
भारत में कोरोना की चाल तेज, 24 घंटे में 86,052 नए केस- 1141 लोगों की मौत
भारत में कोरोना की चाल तेज, 24 घंटे में 86,052 नए केस- 1141 लोगों की मौतPriyanka Sahu -RE

भारत। देश में कोरोना महामारी बेकाबू हो चली है और अब धीरे-धीरे करके कोविड-19 में अपने कदमों की चाल और अधिक तेज कर ली, जिससे ये वायरस बड़ी तादाद में लोगों को जकड़ रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या में बम्पर बढ़त देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर रिकवरी दर बढ़ रहा हैै और सक्रिय केस घट रहे हैं।

24 घंटे में 86,052 नए केस :

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 86,052 नए मामले दर्ज हुए हैं, जबकि इस दौरान देशभर में कोरोना जैसे घातक वायरस के कारण 1 हजार से अधिक 1,141 कोरोना मरीजों की जान गई है। इसके साथ ही अब देश में कोरोना के कुल मामलों या कहे संक्रमितों की संख्‍या 58 लाख से अधिक 58,18,571 हो चुकी है, जिनमें से सक्रिय मामलों की संख्या 9,70,116 है, जबकि 47,56,165 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं अबतक 92 हजार से ज्यादा 92,290 कोरोना मरीजों की मौत हुई।

हालांकि, देश में कोरोना के खिलाफ मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

  • देश में रिकवरी रेट 81.55 प्रतिशत है।

  • मृत्यु दर गिरकर 1.58% हुई।

  • एक्टिव केस रेट भी घटकर 17% हुआ।

  • फिलहाल कोरोना के खिलाफ ठीक होने की दर बढ़कर 82% हुई।

कोरोना की सबसे बुरी मार झेल रहा महाराष्ट्र :

वैसे तो देश में कोरोना के लगभग हर राज्‍यों में कोरोना का कहर फैला हुआ है, लेकिन महाराष्ट्र कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 12 लाख मामले और 33 हजार मौतें दर्ज हो चुकी हैं। महाराष्ट्र के बाद प्रभावित राज्यों में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, खतरनाक महामारी कोरोना के देश में 24 सितंबर तक कुल 6,89,28,440 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, इनमें से सिर्फ 14,92,409 सैंपल कल टेस्ट हुए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co