भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 54.71 लाख के पार, 43.79 लाख स्वस्थ

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक रविवार देर रात तक 73,531 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 54,71,761 हो गयी है। 984 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 87,758 हो गयी है।
भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 54.71 लाख के पार
भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 54.71 लाख के पारSocial Media

राज एक्सप्रेस। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों में हो रही लगातार वृद्धि के कारण संक्रमितों की संख्या अब 54.71 लाख से अधिक हो गयी है। राहत की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में रोगमुक्त लोगों की संख्या अधिक रही जिससे सक्रिय मामलों में भी कमी आयी।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक रविवार देर रात तक 73,531 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 54,71,761 हो गयी है। इस दौरान 984 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 87,758 हो गयी है।

राहत की बात यह है कि देश में कोरोना वायरस से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 80,044 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 43,79,765 हो गयी है।

देश में इस समय कोविड-19 के सक्रिय मामले आज 7366 की और कमी के बाद 10,03,458 रह गई है।

महाराष्ट्र 2,91,238 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद कर्नाटक में 98,043 मामले और आंध्र प्रदेश में 78,836 सक्रिय मामले हैं।

देश में सक्रिय मामलों की दर 18.33 प्रतिशत और रोग मुक्त होने वालों की दर 80.04 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.60 फीसदी है।

महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 6,242 और घटकर 2,91,238 हो गयी। राज्य में रिकॉर्ड 26,408 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 8,84,341 हो गयी है।राज्य में रिकॉर्ड 455 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 32,671 हो गयी है। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। सिर्फ शीर्षक में बदलाव किया गया है। अतः इस आर्टिकल अथवा समाचार में प्रकाशित हुए तथ्यों की जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस की नहीं होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com