भारत कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 74,442 नए केस एवं 895 संक्रमितों की मौत

भारत में महामारी कोरोना का कहर लगातार जारी है, हर दिन नए मरीजों की पुष्टि हो रही है, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज जारी हुए आंकड़ों के अनुसार देश में यह है कोरोना की वर्तमान स्थिति...
भारत कोरोना अपडेट
भारत कोरोना अपडेटPriyanka Sahu -RE

भारत। दुनियाभर में कोरोना वायरस की महामारी का कहर बरकरार है, तो वहीं भारत में भी घातक कोरोना वायरस के रोजाना नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के नए मामलों के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 73 लाख के पार हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज कोरोना के कितने नए मामले आ रहे इस बारे में जानकारी दी जा रही है। आज शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में (गुरुवार सुबह 8 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 63,371 नए मामले दर्ज हुये हैं, तो वहीं एक दिन में 895 मरीजों की यह वायरस जान ले चुका है। इसके अलावा बीते 24 घंटों में 70,338 मरीज कोविड-19 को मात देकर ठीक हुए हैं।

देश में अब तक के कुल केस :

बीते 24 घंटे में सामने आए नए मामलों के बाद आप देश में कुल केस की संख्या इस प्रकार है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 73 लाख के पार होकर 73,70,468 हो गई है, जबकि कोरोना के 1,12,161 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, राहत की बात यह भी है कि, भारत में एक ओर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर स्वस्थ होने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब तक कुल 64,53,779 मरीज ठीक हो चुके हैं एवं 8,04,528 एक्टिव केस हैं।

रिकवरी रेट मामूली बढ़ोतरी के बाद 87.56 प्रतिशत हो गया है।

पॉजिटिविटी रेट 6.16 प्रतिशत है।

डेथ रेट 1.52 प्रतिशत है।

इसके अलावा देश में हर रोज कोरोना के टेस्ट भी हो रहे हैं। दुनिया में भारत दूसरा सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला देश है। इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, भारत में सिर्फ कल यानी 15 अक्टूबर को 10,28,622 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए हैं, इसके बाद अभी तक कुल 9,22,54,927 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com