भारत में COVID-19 की रफ्तार सबसे तेज-पिछले 24 घंटे में 83,341 नए केस

भारत में COVID-19 के मामले आज दूसरे दिन 80 हजार से भी ज्‍यादा आए हैं और अब इस वायरस से 1,096 मरीजों की मौत हुई है। अब देेश में संक्रमितों की संख्या 39 लाख के पार हो चुकी है।
भारत में COVID-19 की रफ्तार सबसे तेज-पिछले 24 घंटे में 83,341 नए केस
भारत में COVID-19 की रफ्तार सबसे तेज-पिछले 24 घंटे में 83,341 नए केसSocial Media

भारत। देश मेें फैली कोरोना वायरस की महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, कोरोना संक्रमितों की संख्या और मौत के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है, लेकिन कोरोना केस की सबसे तेज रफ्तार भारत में है। देश में अभी तक रोजाना एक दिन में मरीजों की संख्‍या 70 हजार के आस-पास थी, लेकिन अब बीते दिन यानी 2 दिन से 80 हजार से भी ऊपर नए मरीजों की पुष्टि हो रही है।

पिछले 24 घंटे में 83,341 नए केस :

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज की ताजा अपडेट यानी शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 83,341 नए केस सामने आए हैं, वहीं कोरोना की चपेट में आने के बाद एक दिन में 1,096 मरीजों की मौत हो गई है। हालांकि, बीमारी से रिकवर हुए लोगों की संख्या भी 30 लाख के पार हो गई है।

कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 39 लाख के पार :

देश में अब कुल COVID-19 संक्रमितों की संख्या 39 लाख के पार होकर 39 लाख 36 हजार 747 हो गई है, इनमें से 68,472 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अब तक इस वायरस की वजह से देशभर के 68,472 लोगों की मौत हो चुकी है।

ICMR के मुताबिक :

  • एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 31 हजार हो गई और 30 लाख 37 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।

  • पॉजिटिविटी रेट 7% से कम है।

  • संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब 3 गुना अधिक है।

  • कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों के हैं, लेकिन कोरोना से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।

  • 3 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 4 करोड़ 66 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com