भारत: बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमित के 93,337 नए केस- 95,880 मरीज ठीक

भारत में रोजाना 90 हजार से अधिक कोरोना के नए मरीजों की पुष्टि हो रही है, अब देश में संक्रमितों का आंकड़ा 53 लाख के पार निकला। तो वहीं, बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।
भारत: बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमित के 93,337 नए केस- 95,880 मरीज ठीक
भारत: बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमित के 93,337 नए केस- 95,880 मरीज ठीकPriyanka Sahu -RE

भारत। विश्वभर में महामारी कोरोना वायरस का राज है, भारत के हर शहर में कोविड-19 ने कोहराम मचा रखा है, हर दिन कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं और अब देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 53 लाख के पार हो चुका है।

बीते 24 घंटों में COVID-19 के 93,337 मामले :

देश में अब रोज ही 90 हजार के अधिक नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों (शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक) में COVID-19 के 93,337 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान 1247 संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि बीते 24 घंटों में 95,880 लोग ठीक हो चुके और इन्‍हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

कोरोना को मात देने वालों मरीजों की संख्या में उछाल :

अब देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 53,08,014 हो गई है एवं मृतकों की संख्या भी बढ़कर 85,619 गई है। तो वहीं 10,13,964 लोगों का उपचार चल रहा है। राहत की खबर तो ये है कि, कोरोना को मात देने वालों मरीजों की संख्या में तेजी से उछाल आया है। 42,08,432 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं, जो अब तक का एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है।

  • रिकवरी रेट मामूली बढ़ोतरी के बाद 79.28 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

  • पॉजिटिविटी रेट 10.58 प्रतिशत है।

  • मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.61 फीसदी है।

  • वहीं, 19.10 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में 18 सितंबर तक कोरोना के कुल 6,24,54,254 सैंपलाेें की जांच की गई, जिनमें से शुक्रवार को एक दिन में 8,81,911 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए है। हालांकि, जांच की संख्या पिछले दिनों की तुलना में काफी कम है, लेकिन संक्रमित मरीजों की संख्या में ज्यादा कमी नहीं देखने को मिली।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com