भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 86961 नए केस- 1130 मरीजों की मौत

भारत में महामारी के तेवर गरम, बड़ी तादाद में लोग संक्रमित एवं स्‍वास्‍थ हो रहे। अब बीते 24 घंटे में कोरोना के 86,961 नए मामले, जबकि 1130 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस रेट व मृत्यु दर में गिरावट दर्ज...
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 86961 नए केस- 1130 मरीजों की मौत
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 86961 नए केस- 1130 मरीजों की मौतPriyanka Sahu -RE

भारत। देश में महामारी कोरोना वायरस के तेवर जबरदस्‍त रूप से गरम हैं, बड़ी तादाद में ये वायरस लोगों को जकड़ रहा है, जिससे रिकार्ड स्तर पर नए मामलों की पुष्टि हो रही है। तो वहीं, दूसरी ओर कोरोना के मरीजों के स्‍वस्‍थ होने के आंकड़ों में भी तेेजी से उछाल आ रहा है। अब हाल ही में बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित, कोरोना मृतकों एवं इस वायरस को मात देने वाले मरीजों का ताजा आंकड़ा सामने आया है।

बीते 24 घंटे में कोरोना के 86,961 नए मामले :

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे (रविवार सुबह 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 8 बजे तक) में देश में 86,961 नए मामले दर्ज हुए है। इस दौरान इस वायरस के कारण 1,130 लोगों की मौत हुई है। इस तरह देश में कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 87,882 हो गई है और देश में अब तक 54,87,581 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 10,03,299 है। दूसरी तरफ, 43,96,399 मरीजों ने इस वायरस को मात दी है।

देश में स्वस्थ होने वालों की दर में वृद्धि :

कोरोना के खिलाफ राहत की बात है कि, भारत में रिकवरी रेट निरंतर बढ़ रहा है एवं देश में मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में निरंतर गिरावट देखने को मिल रही है।

  • देश का रिकवरी रेट 80.11% पर पहुंच गया है।

  • देश में कुल एक्टिव मरीज़ 18.28% हैं।

  • मृत्य दर 1.6% चल रही है।

  • वहीं, पॉजिटिविटी रेट 11.88% पर है।

  • 11.88 फीसदी मामले पॉजिटिव हैं।

  • एक्टिव केस जिनका इलाज़ चल है, उनकी दर भी घटकर 19% हो गई है।

बीते 24 घंटे में 7,31,534 टेस्ट :

बताते चलें, देशभर में तीव्र गति से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ रही है, ठीक उसी तरह से टेस्ट भी हो रहे हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 7,31,534 कोरोना सैंपल्स की जांच हुईं। इसी के साथ अब तक कुल 6,43,92,594 कोरोना सैंपल्स की जांच देशभर में हो चुकी है। दुनियाभर के सर्वाधिक संक्रमण प्रभावित देशों की लिस्ट में भारत दूसरे पायदान पर बना हुआ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com