इंदौर कोरोना बुलेटिन : 4675 जांच में मिले 155 पॉजिटिव

इंदौर, मध्य प्रदेश : शनिवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 3675 टेस्ट में 155 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक 55475 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिनSyed Dabeer Hussain - RE

इंदौर, मध्य प्रदेश। शनिवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 3675 टेस्ट में 155 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक 55475 लोग संक्रमित हो चुके हैं। रिपोर्ट में 4 लोगों की मौत की पुष्टि की गई। इस प्रकार कुल मृतकों की संख्या 884 हो चुकी है। शनिवार को 260 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए, अब तक 51865 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं 2726 लोग वर्तमान में इलाजरत हैं।

सुदामा नगर में मिले 8 पॉजिटिव :

लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने के बाद भी सुदामा नगर, विजय नगर, सुकलिया जैसे क्षेत्रों में ही अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार सुबह जारी क्षेत्रवार सूची के मुताबिक सबसे अधिक संक्रमित सुदामा नगर में मिले। गुमाश्ता नगर, देवास नाका में 6-6, सिल्वर स्प्रिंग में 5, स्कीम नं. 71, तिलक नगर में 4-4 संक्रमित मिले। इसी प्रकार नवलखा, शिव नगर, केंट क्षेत्र महू, सुकलिया, एमजी रोड, कलानी नगर, ओल्ड पलासिया, इंद्रपुरी कालोनी, बिजलपुर, स्वास्तिक नगर में 3-3 संक्रमित मिले। वहीं अन्य क्षेत्रों में इक्का-दुक्का संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार कुल 132 क्षेत्रों में 223 पॉजिटिव मिले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com