इंदौर में 5226 टेस्ट में 251 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

इंदौर, मध्य प्रदेश : गुरुवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन में सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने जानकारी दी कि 5226 टेस्ट किए गए, जिसमें 251 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिनSyed Dabeer Hussain - RE

इंदौर, मध्य प्रदेश। गुरुवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन में सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने जानकारी दी कि 5226 टेस्ट किए गए, जिसमें 251 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक कुल 366319 जांच में 32783 लोग पॉजटिव निकल चुके हैं। बुलेटिन के मुताबिक 1 की मौत इलाज के दौरान हुई, अब तक 668 मरीज कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ चुके हैं। विभिन्न अस्पतालों से गुरुवार को 205 मरीज डिस्चार्ज हुए। इस प्रकार कुल 28605 मरीज विभिन्न अस्पतालों से अब तक अपने घर जा चुके हैं। वहीं वर्तमान में 3510 मरीज इलाजरत हैं।

गुरुवार सुबह जारी क्षेत्रवार सूची के मुताबिक तीन नए क्षेत्र में कोरोना संक्रमण पहुंचा है जो हैं मार्डन सिटी, ग्राम सुखनिवास, लक्ष्मी मेमोरियाल हॉस्पिटल। तीनों ही स्थानों पर एक-एक पॉजिटिव मिला है। कुल 157 क्षेत्रों में 265 संक्रमित मिले हैं। सर्वाधिक 7 संक्रमित अलोक नगर से मिले हैं। वहीं खजराना के हीन नगर, गणेशपुरी, गोयल विहार, गणराज नगर में 6 पॉजिटिव मिले हैं। इसी प्रकार विजय नगर, सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल में 6-6 पॉजिटिव मिले हैं। सुदामा नगर, बजरंग नगर, गोयल नगर में 5-5 केस मिले हैं। इसी प्रकार अंबिकापुरी रवि नगर, द्वारकापुरी, उषा नगर एक्स. छोटा बाजार महू, गुलमर्ग वैली में 4-4 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसी प्रकार स्कीम. 71 द्राविड़ नगर, सुकलिया, रेसक्रोस रोड, कालानी नगर, महालक्ष्मी नगर, क्लर्क कालोनी, साउथ तुकोगंज, श्याम नगर, चोइथराम हॉस्पिटल, बिजलपुर, अमितेश नगर में 3-3 पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं अन्य क्षेत्रों में इक्का-दुक्का केस मिले हैं।

ड्राइवर्स का ट्रायल के पहले हुआ कोविड टेस्ट :

कलेक्टर मनीष सिंह तथा एसडीएम पराग जैन सर के निर्देशानुसार गुरुवार को ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान मं ड्राइवरों की ट्रायल के पहले उनका कोरोना टेस्ट कराया जिसमें एक ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव भी निकला। संस्थान नंदा नगर इंदौर में यह निशा चौहान एआरटीओ नोडल अधिकारी थाना एमआईजी अनिल कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com