इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिनSyed Dabeer Hussain - RE

Indore Corona Bulletin: फिर 3 हजार के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा, तीन मौत

इंदौर मध्यप्रदेश : एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा मरीज मिले। बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को 11785 लोगों कै सैंपल जांचे गए थे, जिसमें से 3169 नए संक्रमित मिले। एक्टिव केस 20 हजार से ज्यादा हुए।

इंदौर मध्यप्रदेश। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार रात को जारी बुलेटिन के अनुसार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3169 रहा जो अब तक का सबसे अधिक है। गुरुवार को 2838 संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार जिले में अब 20340 एक्टिव केस हो गए है। जबकि शुक्रवार को 713 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। वैसे ज्यादातर लोग होम आइसोलेशन में रहकर ही ठीक हो रहे हैं। बुलेटिन के अनुसार कोरोना से 3 लोगों की मृत्यु भी हुई है। अब तक इंदौर में इस महामारी से 1403 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को 11785 लोगों कै सैंपल जांचे गए थे, जिसमें से 3169 नए संक्रमित मिले। साथ ही 161 लोग दोबारा पॉजिटिव भी आए हैं।

जगह-जगह हो रही रेंडम सैंपलिंग :

कोरोना की रफ्तार बढऩे के साथ ही सैंपलिंग भी बढऩे लगी है। अब तक फीवर क्लीनिक, अस्पतालों में ही कोरोना जांच हो रही थी, लेकिन अब बाजारों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें राह चलते लोगों को रोककर सैंपल ले रही हैं। अब तक इंदौर में 33 लाख 43 हजार 334 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिसमें 1 लाख 80 हजार 179 लोग पाजिटिव पाए गए हैं।

शुक्रवार को 4249 ने लगाया टीका :

कोरोना से बचने के लिए टीका ही सबसे कारगार उपाय अब तक कहा जा रहा है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से टीका लगाने की रफ्तार कम हो गई है। इंदौर में शुक्रवार को 4249 लोगों ने ही टीका लगाया। 15 से 17 वर्ष के 1051 बच्चों ने पहला डोज लिया। वहीं 522 फ्रंटलाइन वर्करों ने प्रीकॉशन डोज ली। 438 हेल्थ केयर ने प्रीकॉशन डोज लगवाई। 18 से 44 साल के 478 ने प्रथम डोज तो 739 ने दूसरा डोज लगवाया। 45 से 60 साल के 25 लोगों ने प्रथम डोज तो 123 ने दूसरा डोज लगवाया। 60 साल से अधिक के 778 बुजुर्गों ने प्रीकॉशन डोज लगवाया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com