इंदौर कोरोना बुलेटिन : 387 लोगों की रिपोर्ट मिली पॉजिटिव

इंदौर, मध्यप्रदेश : सोमवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 4126 टेस्ट में 387 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक कुल पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 64896 हो गया है।
इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिनSyed Dabeer Hussain - RE

इंदौर, मध्यप्रदेश। सोमवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 4126 टेस्ट में 387 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक कुल पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 64896 हो गया है। अब तक 945 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है। सोमवार को विभिन्न अस्पतालों से 377 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक 61775 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं 2176 संक्रमित वर्तमान में इलाजरत हैं।

184 क्षेत्रों में 382 की रिपोर्ट पॉजिटिव :

सोमवार सुबह जारी क्षेत्रवार सूची के मुताबिक 184 क्षेत्रों में 382 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सबसे अधिक 12 संक्रमित छत्रपति शिवाजी नगर में मिले हैं। वहीं विजय नगर में 10, साउथ तुकोगंज और सुदामा नगर में 8-8 मिले हैं। इसी प्रकार नंदा नगर, सिलीकान सिटी में 7-7, खातीवाला टैंंक में 6, स्कीम नं. 71 , अपोलो डीबी सिटी, पिपलिया हाना, अ्मितेष नगर में 5-5 संक्रमित मिले हैं। खजराना, महालक्ष्मी नगर, सैफी नगर, गोकुलगंंज महू, अभिनंदन नगर, पालदा, बाणगंगाक, वैष्णुपुरी कालोनी में 4-4 संक्रमित मिले हैं। वहीं मुसाखेड़ी, तिलक नगर, सुकलिया, जबरन कालोनी, गीता नगर, बड़ी ग्वालटोली, न्यू पलासिया, मंगलमूर्ति नगर, गुलमर्ग प्राइड, गुलमर्ग कालोनी, खातीपुरा, सुर्यदेव नगर, सच्चीनंद नगर, अलंकार पैलेस कालोनी, नवलखा काम्प्लेक्स, जावरा कम्पाउंड, बिचौली मर्दना, विज्ञान नगर 3 में बिचौली रोड, चाणक्यपुरी में 3-3 संक्रमित मिले हैं। 145 क्षेत्रों में इक्का-दुक्का संक्रमित मिले हैं। लगातार अलोचनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्ट की संख्या बढ़ा दी गई है। अब साढ़े चार हजार से अधिक प्रतिदिन टेस्ट किए जा रहे हैं।

18 हजार 431 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका :

इंदौर जिले में कोरोना टीका लगाने के अभियान के अंतर्गत सोमवार को 222 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान कुल 18 हजार 431 लोगों को टीके लगाये गये। इनमें से 60 वर्ष से अधिक उम्र के 11 हजार 160 लोगों को, दूसरे डोज के रूप में 310 हेल्थ केयर वर्कर तथा 1205 फ्रंट लाइन वर्कर को टीके लगाये गये। इसी तरह 45 से 60 वर्ष तक की उम्र के 3977 लोगों को टीके लगाये गये। प्रथम डोज के रूप में 814 फ्रंट लाइन कर्मी तथा 965 हेल्थ केयर कर्मियों को भी टीके लगाये गये। इस तरह सोमवार को कुल 18 हजार 431 लोगों को टीके लगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com