इंदौर कोरोना बुलेटिन : इंदौर में 396 पाजिटिव, 6 मौतें भी

इंदौर, मध्य प्रदेश : गुरुवार रात को जारी हेल्थ बुलेटिन की मुताबिक 3153 ‌टेस्ट में 396 पाजिटिव केस सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव का आंकड़ 18717 पर पहुंच गया है।
इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिनSyed Dabeer Hussain - RE

इंदौर, मध्य प्रदेश। गुरुवार रात को जारी हेल्थ बुलेटिन की मुताबिक 3153 ‌टेस्ट में 396 पाजिटिव केस सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव का आंकड़ 18717 पर पहुंच गया है। 6 मौतों के साथ कुल 485 मरीजों की मौत इस संक्रमण से हो चुकी है। 920 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, इस प्रकार अब तक 14050 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 4182 मरीज इलाजरत हैं।

कोरोना पॉजिटिव की क्षेत्रवार गुरुवार सुबह जारी की गई सूची के मुताबिक 216 क्षेत्र में 401 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 7 नए क्षेत्रों मे कोरोना संक्रमण फैला है। वो क्षेत्र हैं - शारदापुरी कॉलोनी, विजयगंज, घोड़ा कॉलोनी, शिवकृपा कॉलोनी, लोकपाल नगर, रविशंकर शुक्ला नगर। इन क्षेत्रों में एक-एक पॉजटिव मरीज मिले हैं।

पुराने क्षेत्रों में सुखलिया, विजय नगर के बाद अब पलासिया क्षेत्र हॉट स्पॉट बनता नजर आ रहा है। ओल्य पलासिया क्षेत्र में 11 पाजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं पलसीकर कॉलोनी 10, मनोरमागंज में 9 में पॉजिटिव मिले हैं। महालक्ष्मी नगर, सुदामा नगर और तंजीम नगर में 7-7 मरीज मिले। वहीं, यादव नगर महू, लोकमान्य नगर, आशानगर, विक्टोरिया अर्बन 12 पार्क रोड, साकेत नगर, विजय नगर में 5-5 मरीज सामने आए हैं। नवलखा, वीर सावरकर नगर, खातीवाला टैंक, केंट एरिया महू, सिलिकॉन सिटी, आलोक नगर, स्कीम नंबर 54 और पदमावती कॉलोनी में4-4 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं स्नेहलतागंज, गोयल नगर, जानकी नगर, शालीमार टाउनशीप, पिपलियाहाना, राजाबाग कालोनी लालबाग, सांईकृपा कालोनी, शीषाद्री कालोनी, पुलिस लाइन जूनी इंदौर में 3-3 मरीज मिले हैं।

618 मॉस्क नहीं पहनने वालों से वसूले 1 लाख 20 हजार :

शहर में फैलते संक्रमण के बाद भी लोग मॉस्क नहीं पहनने रहे। नगर निगम की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है, लेकिन लोग विवाद कर रहे हैं। गुरुवार को नगर निगम के समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल अधिकारियो, सीएसआई व रिमूव्हल के सुपरवाईजर व टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रो में मास्क नही लगाने पर 618 के विरूद्ध स्पॉट फाइन कर कुल राशि रुपए 1 लाख 20 हजार 600 से अधिक के स्पॉट फाइन कर राशि वसूल की गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co