इंदौर कोरोना बुलेटिन : इंदौर में 226 केस पॉजिटिव, 3 की मौत भी

इंदौर, मध्य प्रदेश : शहर में कोविड पॉजिटिव का ग्राफ तीन-चार दिन में तेजी से नीचे आया है। सोमवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 1797 टेस्ट में 226 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिनSyed Dabeer Hussain - RE

इंदौर, मध्य प्रदेश। शहर में कोविड पॉजिटिव का ग्राफ तीन-चार दिन में तेजी से नीचे आया है। सोमवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 1797 टेस्ट में 226 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। कुल पॉजटिव का आंकड़ा 32030 हो गया है। 3 मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 662 हो गई है। सोमवार को 271 मरीज विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए, इस प्रकार अब तक 27826 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

कोरोना संक्रमण की रफ्तर पर लगा ब्रेक :

जिस प्रकार से प्रतिदिन की रिपोर्ट आ रही हैं, उसको देखते हुए लग रहा है कि जल्द ही कोरोना की रफ्तार पर फुल ब्रेक लग जाएगा। इसकी रफ्तार पर ब्रेक लगना शुरू हो गया है। जहां प्रतिदिन पॉजिटिव की संख्या 500 के करीब पहुंच गई थी, वो घटकर 200 के अंदर सिमट रही है। वहीं नए क्षेत्रों में फैलने की रफ्तार भी कम हो गई। सोमवार सुबह जारी क्षेत्रवार सूची के मुताबिक दो नए क्षेत्रों रामलाल कालोनी 2 और सूर्या शुभम कालोनी 1 में पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं पुराने क्षेत्रों में भी पॉजिटिव केस की संख्या कम होती जा रही है। सूची के मुताबिक स्कीम नं. 54 में 7, तुलसी नगर में 6 पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं सुकलिया, कन्याकुंज, नंदानगर, ओल्ड पलासिया, पुलिस लाइन महू, आरटीओ रोड में 4-4 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसी प्रकार स्कीम नं. 78 , द एड्रेस टाउनशीप, हिमल्टन रोड, रिद्धी-सिद्ध्री अपार्टमेंट में 3-3 केस मिले हैं। अन्य क्षेत्रों में इक्का-दुक्का केस पॉजिटिव आए हैं। इस प्रकार कुल 118 क्षेत्रों में 182 पॉजिटिव केस मिले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co