इंदौर कोरोना बुलेटिन : इंदौर में 241 पॉजिटिव केस, 3 मौत भी

इंदौर, मध्य प्रदेश : बुधवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 4774 टेस्ट में 242 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। संक्रमण से 3 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।
इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिनSyed Dabeer Hussain - RE

इंदौर, मध्य प्रदेश। बुधवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 4774 टेस्ट में 242 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32532 हो गई है। संक्रमण से 3 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। इस प्रकार अब तक 667 लोगों की मौत कोविड-19 से हो चुकी है। बुधवार को विभिन्न अस्पतालों से 216 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक 28350 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं और 3515 इलाजरत हैं।

बुधवार सुबह जारी क्षेत्रवार सूची के मुताबिक 167 क्षेत्रों में 276 केस मिले हैं। सबसे ज्यादा 10 पॉजिटिव केस तिलक नगर में मिले हैं। वहीं दो नए क्षेत्र एवरशाइन, ग्राम बिहाडिया में एक-एक संक्रमित मिला है। पुराने क्षेत्रों में सुकलिया, चोइथराम हॉस्पिटल में 6-6 पॉजिटिव केस मिले हैं। सुदामा नगर, स्कीम नं. 71, साई गंगोत्री विहारी, रामबाग, तुलसी नगर में 4-4 पॉजिटिव केस मिले हैं। छावनी मुराई मोहल्ला, नेहरू नगर, विजय नगर, कुलकर्णी का भट्टा, लक्ष्य विहार, सैम्स कैंपस, गोविंद कालोनी, गुलमर्ग कालोनी, अभिनंदन नगर, संविद नगर, सिल्वर पैलेस कालोनी, बिचौली मर्दना, आनंद विहार, वनश्री नगर में 3-3 पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं अन्य क्षेत्रों में इक्का-दुक्का मरीज मिले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com