इंदौर कोरोना बुलेटिन : शहर में थमी कोरोना की रफ्तार मिले 312 पॉजिटिव, 1 मौत

इंदौर, मध्य प्रदेश : शुक्रवार रात को जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक 2427 टेस्ट में 312 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना की रफ्तार थमती नजर आ रही है।
इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिनRaj Express

इंदौर, मध्य प्रदेश। शुक्रवार रात को जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक 2427 टेस्ट में 312 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना की रफ्तार थमती नजर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोनावायरस से मौत भी कम हो रही है, शुक्रवार को एक ही मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। अब तक कोरोना से 655 की मौत हो चुकी है। वही 312 मरीज डिस्चार्ज हुए, इस‌ प्रकार अब तक 26981 डिस्चार्ज हो चुके हैं।

शुक्रवार सुबह जारी क्षेत्रवार सूची के मुताबिक इंडेक्स कॉलेज के बीपीटी होस्टल में फिर 6 पॉजिटिव मिले हैं। राजनगर में भी 4 पॉजिटिव मिले हैं। बैंक ऑफ इंडिया अन्नपूर्णा में एक साथ 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महू में कोरोना का कहर जारी है। रेलवे गोदाम, वार्ड-81, राजा गली, आर्मी वॉर कॉलेज, धारनाका, पारसी गली, गवली मोहल्ला, चंदन मार्ग, नौलखा बगीचा, बलराम गार्डन, मोती महल में एक साथ 17 पॉजिटिव मिले हैं। सुयश विहार में भी 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और राऊ के राम-रहीम सेक्टर-ए में भी 4 पॉजिटिव मिले हैं। माधुरी नगर में भी कोरोना का‌ विस्फोट हुआ है और एक साथ 11 पॉजिटिव निकले हैं। 143, श्रीनगर में भी 8 पॉजिटिव निकले हैं। सुमित्रा नगर, प्रतिभा सिंटेक्स कालोनी, यादव कालोनी, गोकुलपुर और अमर नगर इन 5 एरियों में भी ये संक्रमण पहुंच चुका है स्कीम-71 में फिर नौ संक्रमित मिले हैं और सुकलिया, गौरी नगर, सिलिकॉन सिटी, वीणा नगर में कुल 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस प्रकार 231 इलाकों में 342 पॉजिटिव मिले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com