इंदौर कोरोना बुलेटिन : इंदौर में मिले 342 पॉजिटिव, 5 मौत भी

इंदौर, मध्य प्रदेश : गुरुवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 2288 टेस्ट में 342 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 31096 हो गया है।
इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिनSyed Dabeer Hussain - RE

इंदौर, मध्य प्रदेश। गुरुवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 2288 टेस्ट में 342 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 31096 हो गया है। 5 पाजिटिव की मौत के साथ अब तक इस बीमारी से होने वाली मौतों की संख्या 655 हो गई है। गुरुवार को विभिन्न अस्पतालों से 296 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, अब तक 26669 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

पिपलियाहाना में कोविड-19 का अटैक :

गुरुवार सुबह जारी क्षेत्रवार सूची के मुताबिक के मुताबिक पिपलियाहाना-रायल रेसीडेंसी आनंदवन में कोरोना का अटैक हुआ है। यहां से एक सात 17 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसी प्रकार सुदामा नगर में भी भी 9 पॉजटिव मिले हैं। सुकलिया और बिजलपुर में 7-7 संक्रमित मिले हैं। वहीं दो नए क्षेत्र उज्जैनी और निशदिन ओर, निपानिया में एक-एक केस मिले हैं। वहीं खजराना के संजीवनी नगर, गणराज नगर, गणेशपुरी, पाकिजा लाइफ स्टाइल और लुनियापुरा महू में 6-6 केस मिले हैं। स्कीम नं. 71 द्वारकापुरी, परदेसीपुरा, प्रेमनगर, बियाबानी शिवम अपार्टमेंट, जोरो कम्पाउंड, केसर बाग रोड में 5-5 पॉजिटिव केस मिले हैं। छावनी, अनूप नगर, गणेश नगर खंडवा रोड, मालवा मिल, गोयल नगर, भगतसिंह मार्ग, शिव मोती नगर, साकेत नगर में 4-4 केस मिले हैं। मालगंज, गुमाश्ता नगर, तिलक नगर, पलसीकर कालोनी, बंगाली चौराहा, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, भागीरथपुरा, त्रिवेणी कालोनी, ओल्ड पलासिया, संगम नगर, सुभाष मार्ग, गिरधर नगर गीताभवन, वैशाली नगर, स्कीम नं. 78, सुखदेव नगर, स्कीम नं. 894, स्पेस पार्क, राजेंद्र नगर, छत्रपतिजी नगर, विष्णुपुरी एनएक्स, ग्राम शिुप्रा, आरके पुरम कालोनी, जयराज नगर में 3-3 केस मिले हैं। अन्य क्षेत्रों में इक्का-दुक्का केस मिले हैं। इस प्रकार कुल 213 क्षेत्र में 407 संक्रमित मिले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com