इंदौर कोरोना बुलेटिन : इंदौर में मिले 381 पॉजटिव, 6 मौतें भी

इंदौर, मध्य प्रदेश : बुधवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बु्लेटिन के मुताबिक 3004 टेस्ट में 381 पॉजिटिव केस मिले हैं। अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18329 हो गई है।
इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिनSyed Dabeer Hussain - RE

इंदौर, मध्य प्रदेश। बुधवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बु्लेटिन के मुताबिक 3004 टेस्ट में 381 पॉजिटिव केस मिले हैं। अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18329 हो गई है। 6 मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 479 हो गया है। 1062 मरीज डिस्चार्ज हुए, अब तक 13130 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 4712 मरीज इलाजरत हैं।

बुधवार सुबह जारी पॉजिटव मरीजों की क्षेत्रवार सूची के मुताबिक सुखलिया क्षेत्र लगातार हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां एक बार फिर 10 पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं शंकर नगर में 9 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं 9 नए क्षेत्र मिले हैं, जहां पहली बार कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। यह क्षेत्र हैं शाकांबरी कॉलोनी, दि इंफ्रेस निपानिया, डीसीपीएनएल हिल्स, परिचारिका नगर, प्रेस वीआई रोड, बिजासन कॉलोनी, शीतल कॉलोनी, शंकर नगर और नेताजी नगर शामिल हैं।

फिर बॉयज होस्टल में मिले पॉजिटिव :

अन्य क्षेत्रों में न्यू पलासिया में 9 संक्रमित मिले हैं। सुदामा नगर 7, स्नेहलतागंज, गुमाश्ता नगर, विजय नगर, उमरिया में 6-6, साकेत नगर, मनोरमागंज, कंचन बाग में 5-5 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसी प्रकार भागीरथ पुरा, न्यू देवास रोड, ओल्ड पलासिया, स्कीम नंबर 78, कालानी नगर, एमजीएम बॉयज हॉस्टल, अरिहंत अस्पताल, खातीवाला टैंक, अंबिकापुरी, में 4-4 पाजिटिव केस मिले हैं। महू , सराय वार्ड राऊ,बालाजी स्काई निपानिया, चोइथराम हॉस्पिटल, अमृत पैलेस निपानिया, क्लॉथ मार्केट, वैशाली नगर, अशोक नगर, पार्श्व नाथ नगर आरटीओ रोड, सेम्स कैंपस, जयरामपुरा, लोकमान्य नगर, सुंदर नगर, बख्शी बाग एक्टेंशन, पैलेस कॉलोनी मेन रोड, राज मोहल्ला में 3-3 केस मिले हैं। कुल 234 क्षेत्र में 409 पॉजिटिव केस मिले हैं।

इस तरह बढ़ रहा आंकड़ा :

9 सितंबर 312 05

10 सितंबर 326 06

11 सितंबर 341 07

12 सितंबर 351 07

13 सितंबर 379 05

14 सितंबर 386 04

15 सितंबर 393 06

16 सितंबर 381 06

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com