इंदौर कोरोना बुलेटिन : इंदौर में 418 पॉजिटिव, 445 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

इंदौर, मध्य प्रदेश : सोमवार रात को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 2471 टेस्ट में 418 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 29938 हो गया है।
इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिनRaj Express

इंदौर, मध्य प्रदेश। सोमवार रात को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 2471 टेस्ट में 418 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 29938 हो गया है। 5 मरीजों की मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 643 हो गया है। 445 मरीज सोमवार को डिस्चार्ज हुए, अब तक 25627 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

सोमवार सुबह कोरोना संक्रमितों की क्षेत्रवार सूची के मुताबिक तीन नए क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण पहुंचा, जिसमें से राजपुरा कुटी, मानपुर में पहली बार में ही 9 पॉजिटिव मिले। वहीं दो अन्य नए क्षेत्र सुखशांति नगर और भोपाखेड़ी में 1-1 पॉजिटिव मिले।

पुराने क्षेत्रों में लागातार पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। वैशाली नगर और स्कीम नं. 54 में 10-10 केस मिले हैं, तो पेंनशनपुरा महू में 11 केस मिले हैं। इसी प्रकार सुकलिया, उषा नगर एक्स. दुधिया, खाल कालोनी महू में 8-8 पॉजिटिव केस मिले हैं। सुदामा नगर, खातीवाला टैंक, नंदानगर, बीसीएम परदेसीपुरा निपानिया साईंबाग नगर में 6-6 केस मिले हैं। इसी प्रकार मूसाखेड़ी, साउथ गाडराखेड़ी, अलोक नगर, विश्वकर्मा नगर में 5-5 केस मिले हैं। विजय नगर, परदेशीपुरा, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, एमजी रोड, श्रीनाथ विहार, रामबाग, बाणगंगा, स्कीम नं. 78, अग्रवाल नगर, राजेंद्र नगर, मनीष बाग में 4-4 संक्रमित मिले हैं। इसी प्रकार खजराना , गुमाश्ता नगर, स्कीम नं. 71, मालवीय नगर, कन्याकुंज, राम रहीम कालोनी राऊ, सिलीकान सिटी, गोयल नगर, तिलकपथ राम बाग, न्यू पलासिया, श्याम नगर, मेघदूत नगर, छोटा बांगड़दा, श्रीजी वैली बिचोली मर्दना, सुरज नगर, साईकृपा कोलनी, श्याम नगर एनेक्स, चंद्रलोक कालोनी, ग्राम सुलकाखेड़ी, शारदा कालोनी में 3-3 पॉजिटिव केस मिले हैं। अन्य क्षेत्रों में इक्का-दुक्का पॉजिटिव मिले हैं। इस प्रकार कुल 236 क्षेत्रों में 490 पॉजटिव मिले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com