इंदौर कोरोना बुलेटिन : इंदौर में रिकॉर्ड 419 पॉजिटिव, 6 लोगों की मौत

इंदौर, मध्य प्रदेश : कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रविवार रात को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 2517 टेस्ट में रिकॉर्ड 419 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिनSyed Dabeer Hussain - RE

इंदौर, मध्य प्रदेश। कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रविवार रात को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 2517 टेस्ट में रिकॉर्ड 419 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल 19937 पॉजिटिव की संख्या हो गई है। वहीं 6 मौतों के साथ अब तक इस संक्रमण से 505 मरीजों की मौत हो चुकी है। रविवार को 586 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक 15550 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में इंदौर में 3882 एक्टिव केस हैं।

कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पुराने क्षेत्रों में बढ़ रहा है। सुखलिया के लिया के बाद लगता है अब सुदामा नगर कोरोना का हॉटस्पाट बन रहा है। रविवार सुबह जारी पॉजीटिव की क्षेत्रवार सूची के मुताबिक यहां एक साथ 21 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

सूची के मुताबिक 222 इलाकों में 417 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 5 नए क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण पहुंचा है। यह पांच क्षेत्र हैं-ग्राम नंदेड़, संस्कृति रायल पार्क, आरके पुरम कालोनी, निधिवन कालोनी, साकार सिटी हैं।

सूची के मुताबिक नंदानगर में भी एक साथ 10 पॉजिटिव आए हैं। स्कीम-74, स्कीम-114, आनंद निवास, साकार रेसीडेंसी, विजय नगर, यशराज रेसीडेंसी और मनोरमागंज में 8-8 पॉजिटिव निकले हैं। खातीवाला टैंक, वीणा नगर, मारुति नगर, जनकपुरी कालोनी, सुकलिया और अग्रवाल नगर में 6-6 पॉजिटिव निकले हैं।

शिक्षक नगर, त्रिवेणी कालोनी, बख्तावर रामनगर, नरिमन पाइंट महालक्ष्मी नगर, स्कीम-78, किशनगंज हरसोला, शांति निकेतन कालोनी और प्रशांत सागर में 5-5 पॉजिटिव निकले हैं। राजमहल कालोनी, खजराना, स्कीम-51, लोकमान्य नगर, राजवाड़ा, संगम नगर, टेलिफोन नगर, महू में 4-4 पाजिटिव केस सामने आए हैं। इसी प्रकार, पलसीकर कालोनी, जूनी इंदौर, प्रजापत नगर, एयरपोर्ट रोड, सिल्वर ऑक कालोनी, मनीषपुरी, पाश्र्वनाथ नगर, न्यू पलासिया, क्लर्क कालोनी, शालीमार पल्म, श्रीनगर मेन, श्याम नगर, विजय नगर, बिचौली मर्दाना, श्रीकांत पैलेस, राजबाड़ा चौक और पटेल नगर में 3-3 पॉजिटिव निकले हैं। राजवाड़ा चौक से भी तीन पॉजिटिव निकले हैं। अन्य इलाकों में इक्का-दुक्का पॉजटिव सामने आए हैं। खजराना में एक डॉक्टर के पॉजिटिव आने के बाद वो घर में परिवार के साथ आइसोलेटेड थे, लेकिन लोगों के विरोध के चलते उन्हें परिवार सहित अन्य स्थान पर रखा गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co