इंदौर कोरोना बुलेटिन : इंदौर में निकले 439 नये कोरोना के मामले, 7 मौतें

इंदौर, मध्य प्रदेश : शुक्रवार रात को जारी है हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 2279 टेस्ट में 439 पॉजिटिव मरीज आए हैं। कुल पॉजिटिव मरीज का आंकड़ा बढ़कर 28638 हो गया है।
इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिनRaj Express

इंदौर, मध्य प्रदेश। शुक्रवार रात को जारी है हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 2279 टेस्ट में 439 पॉजिटिव मरीज आए हैं। कुल पॉजिटिव मरीज का आंकड़ा बढ़कर 28638 हो गया है। 7 मरीजों की मौत हुई है, कुल मृतकों की संख्या 628 हो गई है। शुक्रवार को विभिन्न अस्पतालों से 596 मरीज डिस्चार्ज हुए अब तक 24024 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं और 3986 इलाजरत हैं।

इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिनMumtaz Khan

शुक्रवार सुबह जारी क्षेत्रवार सूची के मुताबिक सबसे ज्यादा केस महू स्थित मेहता की चाल में 15 लोग पॉजिटिव निकले हैं। गौरी नगर, यशोदा नगर, वीणा नगर, लवकुश विहार और सुकलिया में भी 15 पॉजिटिव आए हैं। साजन नगर में एक साथ 10 संक्रमित निकलने हैं। शिवलोक पार्क कालोनी राऊ, गोमती नगर, ग्राम खाकरोद, नरिमन सिटी, साईं श्रद्धा कालोनी महू और सारोनिया ये 6 नए एरियों में भी ये संक्रमण पहुंच गया है। स्कीम-71 में सात और परदेशीपुरा, कुलकर्णी का भट्टा में भी 7 पॉजिटिव मिले हैं। महेश एवेन्यू, तिरुमाला टॉवर, रूप नगर, भैरव पैलेस, परमहंस नगर, सात स्ट्रीट रोड, एयरपोर्ट रोड, राज टाउनशिप, माणिक बाग रोड, स्कीम-78, डब्ल्यूएचओ कॉ्प्लेक्स में भी 7-7 पॉजिटिव मिले हैं।

रंगवासा में 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और सिंधी कालोनी में फिर 4 संक्रमित हुए हैं। जूनी इंदौर में भी संक्रमण फैल रहा है और 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एमजीएम बॉयज होस्टल में दो और गल्र्स होस्टल में 1 और डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। केंट एरिया महू में भी 1 और की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में फिर 4 संक्रमित मिले हैं। उषा नगर में भी 3 और कुलकर्णी का भट्टा में भी 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राजपुरा कुटी थाना मानपुर में एक ही परिवार के 8 लोग पॉजिटिव निकले हैं। आलोक नगर थाना कनाडिय़ा में भी एक ही परिवार के 4 लोग पॉजिटिव आए हैं। कुल 211 इलाकों में 441 संक्रमित मिले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com