इंदौर कोरोना बुलेटिन : इंदौर में 453 पॉजिटिव, कोरोना से 3 लोगों की मौत भी

इंदौर, मध्य प्रदेश : रविवार रात को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक कुल 2965 टेस्ट हुए, जिसमें से 453 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वहीं 3 लोगों की मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 638 हो गया है।
इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिनSyed Dabeer Hussain - RE

इंदौर, मध्य प्रदेश। रविवार रात को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक कुल 2965 टेस्ट हुए, जिसमें से 453 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। कुल पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 29520 हो गया है। वहीं 3 लोगों की मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 638 हो गया है। रविवार को विभिन्न अस्पतालों से कुल 546 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक 25182 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक वर्तमान में इंदौर में कुल 3700 एक्टिव केस हैं। अब तक 73533 लोगों का रेपिड टेस्ट किया जा चुका है। वहीं कुल 333154 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले तीन दिन से टेस्ट की संख्या कम होने से पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा कम हुआ है, लेकिन डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़ गई है।

10 नए क्षेत्रों में पहुंचा संक्रमण, सुकलिया में रफ्तार जारी :

रविवार सुबह जारी कोरोना पॉजिटिव की क्षेत्रवार सूची के मुताबिक संक्रमण 10 नए क्षेत्रों में पहुंचा है। यह क्षेत्र हैं ग्राम बेंगदा, दीप पैलेस कालोनी, पिनिकल ड्रीम निपानिया, ग्राम गंगाजलखेड़ी, ग्राम खेमलावाड़ा, मुरदका, प्यारीबाई मेमेरियल हॉस्पिटल, एमिनेंट हॉस्पिटल, शिवगोरी नगर, मालती नगर में इन 10 क्षेत्रों में 13 पॉजिटिव मिले हैं।

सुकलिया के न्याय नगर, गौरी नगर, प्राइम सिटी में एक बार फिर 13 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसी प्रकार विजय नगर, स्कीम नं. 54 में 7-7 पॉजिटिव मिले हैं। जोशी मोहल्ला महू, बिचौली मर्दना, रितुराज रेजेेंसी में 6-6 पॉजिटिव मिले हैं। सहजी चाट, गोयल इक्लिव खजराना, शिवशक्ति नगर, डीआरपी लाइन, ग्रैटर ब्रजेश्वरी में 5-5 पॉजिटिव केस मिले हैं। सुदामा नगर, राज मोहल्ला, तिलक नगर, लोधीपुरा, सिलीकान सिटी, उषा नगर एक्सटेंशन, किशनगंज, प्रेसीडेंट रेजीरेंसी मनोरमागंज, विष्णुपुरी एनएक्स में 4-4 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसी प्रकार ग्रीन पार्क कालोनी, पल्हार नगर, गुमाश्ता नगर, स्कीम नं. 71, परदेशीपुरा, खातीवाला टैंक, मनोरमागंज, लोकमान्य नगर, द्वारकापुरी, राधा नगर, लालजी की बस्ती महू, महालक्ष्मी नगर, ओल्ड पलासिया, प्रगतिनगर, नया बसेरा गांधी नगर, न्यू पलासिया, उषागंज, रंगवासा, जानकी नगर, वंदना नगर, महू में 3-3 केस मिले हैं। अन्य क्षेत्रों में इक्का-दुक्का केस मिले हैं। इस प्रकार 238 क्षेत्रों में 446 पॉजिटिव मिले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com