इंदौर कोरोना बुलेटिन : इंदौर में रिकॉर्ड 482 पॉजिटिव, 7 लोगों की मौत

इंदौर, मध्य प्रदेश : मंगलवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 3347 टेस्ट में रिकॉर्ड 482 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, जो एक दिन में सर्वाधिक है।
इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिनSyed Dabeer Hussain - RE

इंदौर, मध्य प्रदेश। मंगलवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 3347 टेस्ट में रिकॉर्ड 482 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, जो एक दिन में सर्वाधिक है। कुल पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 24006 हो गई है। कोरोना संक्रमण से 7 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 565 हो गया है।

मंगलवार को कुल 334 मरीज विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। अब तक 18844 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 4596 पॉजिटिव इलाजरत हैं।

खजराना में फिर कोरोना की जोरदार दस्तक मंगलवार सुबह जारी क्षेत्रवार सूची में खजराना में एक बार फिर 11 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सुदामा नगर लगातार हॉट स्पाट बना हुआ है, यहां 9 पॉजिटिव मिले हैं। इसी प्रकार खातीवाला टैंक, नंदानगर में 9-9 पॉजिटिव आए हैं और पलसीकर कालोनी में भी 9 पॉजिटिव निकले हैं। छत्रीबाग, सुखदेव नगर और सर्वसंपन्न नगर में 21 पॉजिटिव निकले हैं, शिव-शक्ति नगर, महालक्ष्मी नगर में 12 पॉजिटिव आए हैं। जवाहर मार्ग, परदेशीपुरा, अरिहंत नगर, जय भवानी नगर, इंदिरा गांधी नगर, ट्रेजर फेंटेसी, राजेंद्र नगर और स्वस्तिक नगर में कुल 40 पॉजिटिव मिले हैं। द्वारकापुरी, आनंद नगर, सीआईएसएफ, एलआईजी, शीतल नगर, पंचशील नगर, न्यू पलासिया, स्कीम-78, सिमरोल रोड, बिचौली मर्दाना, माल रोड महू और शेषाद्रि कालोनी में 44 पॉजिटिव मिले हैं। विजय नगर और स्कीम-71 में सिलसिला जारी है और 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 238 क्षेत्रों में 468 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 5 नए क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण पहुंचा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com