इंदौर कोरोना बुलेटिन : करीब दो माह बाद कोई मौत नहीं, 89 निकले पॉजिटिव

इंदौर, मध्य प्रदेश : रविवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 3343 टेस्ट में 89 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 56629 हो गया है।
इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिनSyed Dabeer-RE

इंदौर, मध्य प्रदेश। रविवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 3343 टेस्ट में 89 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 56629 हो गया है। रिपोर्ट में रविवार को कोई मौत दर्ज नहीं हुई।मृतकों की संख्या 910 है। रविवार को 167 लोग संक्रमण से मुक्त हुए, अब तक 53468 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। वहीं वर्तमान में लोग घरों में और अस्पताल में रहकर 2250 इलाज करवा रहे हैं।

इंदौर में कोविड मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है, लेकिन मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा था, करीब दो माह बाद किसी की मौत कोविड से दर्ज नहीं हुई है। पॉजिटिव का आंकड़ा भी दो माह बाद 100 से कम हुआ है। आने वाले दिनों में भी संक्रमितों की संख्या कम होने के आसार हैं।

क्षेत्रवार भी संक्रमितों की संख्या कम हुई :

रविवार सुबह जारी संक्रमितों की क्षेत्रवार सूची में भी क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या कम दर्ज हो रही है। सूची के मुताबिक सबसे अधिक 5-5 संक्रमित विजय नगर, महालक्ष्मी नगर, कोदरिया में 5-5 मिले। इसी प्रकार एयरपोर्ट रोड, एमजी रोड इंदौर, सुदामा नगर, न्यू पलासिया में 3-3 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं स्कीम नं. 71, पाटनीपुरा, सुकलिया, पेंशनपुरा महू, अपोलो सिटी, बृजविहार कालोनी, अशोक वाटिका राऊ, हाउसिंग बोर्ड कालोनी पीथमपुर, पीथमपुर,राजेंद्र नगर, महेश नगर महू, रानीबाक, एचआईजी, अपोलो हॉस्पिटल कैंपस में 2-2 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं अन्य क्षेत्रों में एक-एक संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार कुल कुल 99 क्षेत्रों में 157 संक्रमित मिले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com