इंदौर में गिरा कोरोना पॉजिटिव का ग्राफ, 215 निकले संक्रमित

इंदौर, मध्य प्रदेश : लंबे अरसे बाद पॉजिटिव का ग्राफ गिरकर 300 के नीचे आया है। संक्रमितों का कुल संख्या 31,623 हो गई है। वहीं 2 मौतों के साथ मृतकों का 55 आंकड़ा हो गया है।
इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिनSyed Dabeer Hussain - RE

इंदौर, मध्य प्रदेश। शनिवार रात को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 2328 टेस्ट में 215 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। लंबे अरसे बाद पॉजिटिव का ग्राफ गिरकर 300 के नीचे आया है। संक्रमितों का कुल संख्या 31,623 हो गई है। वहीं 2 मौतों के साथ मृतकों का 55 आंकड़ा हो गया है। शनिवार को विभिन्न अस्पतालों से 296 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक 27,277 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 3689 संक्रमित इलाजरत हैं।

शनिवार सुबह जारी पॉजिटिव की क्षेत्रवार सूची के मुताबिक कोरोना संक्रमण 6 नए क्षेत्रों में पहुंच। इसमें माधुरी नगर में पहली बार में ही 11 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं अन्य क्षेत्र एजुकेशन कालोनी, पॉवर हाउस रोड, दन्नी गेट,बार्गल कालोनी, नीलगंगा कालोनी में एक-एक पॉजिटिव मिले।

पुराने क्षेत्रों में एक बार फिर सुकलिया में 7 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं नंदानगर, सिलीकान सिटी, स्कीम नं. 78, श्रीनगर मेन में 7-7 पॉजिटिव मिले हैं। इसी प्रकार चेनसिंह का बगीचा न्यू पलासिया, अहिल्यापुरी में 6-6, विजय नगर, केंट एरिया महू, इंडेक्स बीपीटी होस्टल, महालक्ष्मी नगर, वंदना नगर, भाग्यलक्ष्मी नगर में 5-5 केस मिले। खजराना, सुदामा नगर, अजयबाग कालोनी मुसाखेड़ी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एमजी रोड, विद्यानगर, तेजाजी नगर, सुंदर नगर, कंचन बाग, एलआईजी कालोनी, गोयल नगर, बख्तावर राम नगर, राज नगर, क्लर्क कालोनी, बृज विहार कालोनी, स्पेस पार्क, राजेंद्र नगर, बिजलपुर, संचार नगर में 3-3 संक्रमित मिले हैं। अन्य क्षेत्रों में इक्का-दुक्का कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस प्रकार कुल 178 क्षेत्र में 335 मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्या के साथ ही क्षेत्रों की संख्या भी कम हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com