इंदौर कोरोना बुलेटिन : इंदौर में फिर रिकॉर्ड टूटा, 341 पॉजिटिव, 7 मौतें भी

इंदौर, मध्य प्रदेश : शुक्रवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक 2838 टेस्ट में 341 केस पॉजिटिव आए हैं। कुल पॉजिटिव की संख्या 16431 हो गई है। संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 451 हो चुकी है।
इंदौर कोरोना बुलेटिन
इंदौर कोरोना बुलेटिनRaj Express

इंदौर, मध्य प्रदेश। कोरोना का कहर जारी है शुक्रवार रात को जारी हेल्थ बुलेटिन में एक बार फिर रिकॉर्ड टूटा, एक दिन में सर्वाधिक 341 पाज़िटिव केस सामने आए, वहीं 1 दिन में 7 मौतों की पुष्टि भी हुई।

शुक्रवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक 2838 टेस्ट में 341 केस पॉजिटिव आए हैं। कुल पॉजिटिव की संख्या 16431 हो गई है। संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 451 हो चुकी है। शुक्रवार को 113 मरीज विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए अब तक 11204 डिस्चार्ज हो चुके हैं।

शुक्रवार सुबह क्षेत्रवार जारी सूची के मुताबिक विजय नगर में 9, सुदामा नगर में 7, सुकलिया में 7, बिचौली मर्दाना में 8, पिगडंबर में 7 पॉजिटिव निकले हैं और चिंताजनक बात तो ये है कि रानीपुरा में एक बार फिर ये संक्रमण घुसपैठ कर रहा है। शिखर नगर ग्राम आजंदा, स्यक पार्क, बीओआई स्टार हाउस निपानिया, प्राइम पार्क कालोनी लिम्बदी, जवाहर कालोनी उमरिया, जगन्नाथ कालोनी, वास्तु सिटी रामेश्वरम्, डिवाइन ग्रीन निपानिया, नीर नगर, एंटिलिया स्कॉय लक्जरी, राधास्वामी नगर और ग्राम पुवाल्डा, ये 13नए एरिया चिन्हित हुए हैं। कैंसर अस्पताल में फिर एक डॉक्टर पॉजिटिव निकले हैं। आईआईएम कैंपस राऊ में भी एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है सपना-संगीता, साकेत नगर, रेडियो कालोनी, अग्रवाल नगर, जानकी नगर, उषा नगर में भी पॉजिटिव मरीज निकले हैं। एमजीएम बॉयज होस्टल में फिर पीजी कर रहे 2 डॉक्टर शिकार हुए हैं। संपत बिचौली मर्दाना में 6, मनोरमागंज में तीन, चोइथराम अस्पताल के पास 4, अनूप नगर में 3, एमआर-9 रिंगरोड पर 3,स्कीम-54 में 3 पॉजिटिव निकले हैं, जो एक ही परिवार के हैं।

शासकीय कैंसर अस्पताल में 12 डॉक्टर पॉजिटिव :

शासकीय कैंसर अस्पताल अधीक्षक डॉ. रमेश आर्य ने बताया कि हमारे कैंसर हॉस्पिटल में 12 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव। जिसमें 2 कंसल्टेंट तथा 12 में से 9 आरएमओ एवं 1 सिस्टर कोरोना पॉजिटिव हुई। अब सिर्फ 3 आरएमओ बचे हैं। जो काम कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com