जबलपुर कोरोना बुलेटिन : 48 पॉजिटिव मिले, 1 की मौत, 72 डिस्चार्ज

जबलपुर में 20 मार्च 2020 से शुक्रवार 27 नवंबर 2020 तक 02 लाख 03 हजार 03 सौ 64 लोगों के सैंपल कोविड-19 संबंधी जांच के लिए भेजे गए हैं।
जबलपुर 27 नवंबर कोविड 24x7 अपडेट।
जबलपुर 27 नवंबर कोविड 24x7 अपडेट।Neelesh Singh Thakur – RE

हाइलाईट्स –

  • 48 पॉजिटिव केस मिले

  • JBP COVID 24x7 update

  • Covid-19 रिकवरी रेट 93.36%

  • JBP COVID 24x7 27 November

राज एक्सप्रेस। जबलपुर में शुक्रवार 27 नवंबर को बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोविड-19 ग्रसित 48 पॉजिटिव मामले सामने आए।

कुल ठीक हुए –

शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले 72 लोगों को मिलाकर जबलपुर जिले में कोरोना वायरस बीमारी संक्रमण से स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पाने वाले लोगों की कुल संख्या 13 हजार 1 सौ 67 हो गई है।

कुल covid-19 पॉजिटिव -

गुरुवार की शाम 06 बजे से शुक्रवार 27 नवंबर 2020 की शाम 06 बजे तक के कुल चौबीस घंटों के दौरान दर्ज 48 कोरोना संक्रमण पॉजिटिव लोगों को मिलाकर जिले में कोरोना वायरस डिजीज पॉजिटिव मामलों की संख्या 14 हजार 1 सौ 03 हो गई है।

कोविड से एक की मौत –

गुरुवार को किसी मरीज की कोरोना के कारण मृत्यु दर्ज नहीं हुई थी। शुक्रवार को बीते चौबीस घंटों के दौरान एक मरीज की कोरोना वायरस बीमारी के कारण मौत दर्ज की गई। जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक 222 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। जारी आंकड़ों के अनुसार जबलपुर में कोरोना के बचे हुए एक्टिव केस 714 हैं।

कुल भेजे गए सैंपल -

जबलपुर में 20 मार्च 2020 से 27 नवंबर 2020 तक 02 लाख 03 हजार 3 सौ 64 लोगों के सैंपल कोविड-19 संबंधी जांच के लिए भेजे गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान कुल 1783 लोगों के सैंपल कोविड 19 की जांच के लिए भेजे गए हैं।

डिस्क्लेमर – जानकारी प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है। कृपया आंकड़ों की अधिकृत पुष्टि अवश्य कर लें। इसमें शीर्षक-उप शीर्षक और संबंधित अतिरिक्त प्रचलित जानकारी जोड़ी गई हैं। इस आर्टिकल में प्रकाशित तथ्यों की जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस की नहीं होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co