Jabalpur Corona Bulletin: कोविड मुक्त 117 डिस्चार्ज, आज 114 पॉजिटिव मिले

जबलपुर में 20 मार्च 2020 से 08 अक्टूबर 2020 तक 1 लाख 21 हजार 9 सौ 95 लोगों के सैंपल कोविड-19 संबंधी जांच के लिए भेजे गए हैं।
JBP COVID 24x7 08october.
JBP COVID 24x7 08october.Syed Dabeer Hussain - RE

हाइलाइट्स –

  • 114 पॉजिटिव केस मिले

  • Covid-19 से 04 की मौत

  • JBP COVID 24x7 update

  • JBP COVID 24x7 08october

राज एक्सप्रेस, जबलपुर। कोरोना वायरस बीमारी से ठीक होने वाले 117 लोगों को गुरुवार 08 अक्टूबर को अस्पताल से इलाज उपरांत छुट्टी दे दी गई। इस दिन जबलपुर जिले में बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोविड-19 ग्रसित 114 पॉजिटिव मामले सामने आए।

कुल ठीक हुए –

गुरुवार को डिस्चार्ज होने वाले 117 लोगों को जोड़कर जबलपुर जिले में कोरोना वायरस बीमारी संक्रमण से स्वस्थ होकर छुट्टी पाने वाले लोगों की संख्या 9951 हो गई है।

कुल covid-19 पॉजिटिव -

बुधवार की शाम 6 बजे से गुरुवार 08 अक्टूबर 2020 की शाम 6 बजे तक के कुल चौबीस घण्टों के दौरान दर्ज 114 कोरोना संक्रमण पॉजिटिव लोगों को मिलाकर जिले में कोरोना वायरस डिजीज पॉजिटिव लोगों की संख्या 10995 से बढ़कर 11109 हो गई है।

4 मरीज मृत -

बीते चौबीस घण्टे के दौरान 04 मरीजों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक 175 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। जारी आंकड़ों के अनुसार जबलपुर में कोरोना के बचे हुए एक्टिव केस 983 हैं।

कुल भेजे गए सैंपल -

जबलपुर में 20 मार्च 2020 से 08 अक्टूबर 2020 तक 1 लाख 21 हजार 9 सौ 95 (121995) लोगों के सैंपल कोविड-19 संबंधी जांच के लिए भेजे गए हैं।

डिस्क्लेमर – जानकारी प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है। कृपया आंकड़ों की अधिकृत पुष्टि अवश्य कर लें। इसमें शीर्षक-उप शीर्षक और संबंधित अतिरिक्त प्रचलित जानकारी जोड़ी गई हैं। इस आर्टिकल में प्रकाशित तथ्यों की जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस की नहीं होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co