पन्ना : पन्ना में फिर कोरोना ब्लास्ट, आज मिले 21 नए मामले

पन्ना, मध्य प्रदेश : शहर में स्वास्थ्य कर्मी सहित एसडीएम कार्यालय का कर्मी पॉजिटिव। शहर में कुल 8 संक्रमित नए मरीज, 151 पर पहुंचा कोरोना का ग्राफ। गुनौर में तीन नाई की रिर्पोट आई पॉजिटिव।
पन्ना में फिर कोरोना ब्लास्ट
पन्ना में फिर कोरोना ब्लास्टSocial Media

पन्ना, मध्य प्रदेश। कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों में समय के साथ डर कम हुआ है, वहीं कोरोना का संक्रमण दिन ब दिन बढ़ रहा है। कुछ समय पूर्व जिले में एक ही दिन में 18 मामले सामने आए थे, वहीं आज फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है और 21 लोगों की रिर्पोट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मिले मरीजों में तीन मरीज पेशे से नाई बताए जा रहे हैं। गुनौर में मिले इन तीनों नाई के संपर्क में आए लोगों की तलाश जारी है। वहीं शहर के बीटीआई के समीप रहने वाले एक व्यक्ति की रिर्पोट भी पॉजिटिव आई है। उक्त व्यक्ति स्वास्थ्यकर्मी है।

शहर में लगातार स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव आ रहे हैं। दो दिन पूर्व दो नर्सों की रिर्पोट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। ऐसे में खतरा और बढ़ा है। बताया जाता है कि प्रथम नर्स जिसे हाल में कोरोना हुआ है, वह मेल मेडिकल वार्ड में सेवाएं दे रही थीं। ऐसे में उक्त वार्ड में भर्ती मरीजों का भी टेस्ट कराने की मांग की जा रही है। स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना की पुष्टी होने के बाद अब अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों में भी भय देखा जा रहा है। इसके अलावा जिला पंचायत के 2 कर्मचारी, नगर पालिका कार्यालय के पीछे 34 वर्षीय युवक एवं 27 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। वहीं बल्देव जी मंदिर के पास रीवा से लौटे 36 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है। इनके अलावा एसडीएम कार्यालय के एक कर्मचारी सहित एनएमडीसी पन्ना के एक 25 वर्षीय युवक की रिर्पोट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि आज 235 जांच रिर्पोट प्राप्त हुई, जिसमें 11 लोगों को कोरोना की पुष्टी हुई है। वहीं देर शाम आई रिर्पोट में 10 और मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 151 पर पहुंच गया। वहीं आज 415 लोगों के जांच सेंपल लिए गये। ट्रयूनॉट लैब पन्ना से प्राप्त जांच रिर्पोट में बीटीआई निवासी 52 वर्षीय पुरूष स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव मिला। वहीं सागर लैब से प्राप्त परिणामों में गुनौर विकासखण्ड के ग्राम पटनातमोली में 32 वर्षीय युवक एवं 30 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। इसके अलावा ग्राम उरेहा निवासी 29 वर्षीय युवक, सलेहा निवासी 36 वर्षीय महिला सहित सलेहा में ही 3 साल के बच्चे को कोरोना की पुष्टी हुई है। गुनौर क्षेत्र के ही छिजौरा में 35 वर्षीय महिला एवं 60 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव मिला है। गुनौर तहसील मुख्यालय से लगे ग्राम सिली में 25 एवं 32 वर्षीय दो युवक संक्रमित पाए गये। इसी तरह गुनौर क्षेत्र के ही पगरा में 18 वर्षीय युवक की जांच पॉजिटिव आई है। मरीजों की रिर्पोट आने के बाद तुरंत ही प्रषासन सक्रिय हुआ और सभी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। इसके बाद जिला स्तरीय आरआरटी टीम द्वारा स्थल पर पहुंचकर स्क्रीनिंग, कंन्टेक्ट हिस्ट्री, ट्रेवल हिस्ट्र एवं संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है। इसी के साथ ही आज कोविड केयर सेंटर मॉडल स्कूल पन्ना से 1, अजयगढ़ से 1 एवं पवई से 3 मरीजों को उपचार के बाद घर भेजा गया है। जिले में अब तक 99 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं, जबकि 40 एक्टिव मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

हेयर सेलून से फैल सकता है कोरोना :

आज आए पॉजिटिव मरीजों में 3 नाई हैं। बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किल कोरोना अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत संदिग्ध लोगों के सेंपल लिए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा प्रारंभिक तौर पर व्यापारियों और दुकान संचालकों के सेंपल लिए गये। इन्हीं सेंपल टेस्ट में आज जिले के गुनौर तहसील मुख्यालय में नाई की दुकान चलाने वाले तीन व्यक्तियों की रिर्पोट पॉजिटिव आई है। इसके क्षेत्र में हड़कम्प मचा है। इनकी दुकानों में बाल कटाने पहुंचने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि हेयर सेलून से हमेशा ही कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बना हुआ था। यही कारण है कि सेलून को खोलने पर काफी समय तक मनाही रही। लेकिन बाद में कुछ शर्तों के साथ सेलून खोलने की अनुमति दी गई। अब जब नाई कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, तो इसकी भी पूरी संभावना बनी है, यहां आने वाले लोग भी संक्रमित हुए होंगें। बताया जाता है कि गुनौर के किसान टोला, बस स्टेण्ड एवं स्वर्णभद्र मेडिकल के समीप स्थित नाई की दुकान संचालकों की रिर्पोट पॉजिटिव आई है। इन दुकानों को सील कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co