प्रयागराज : दलित परिवार के 4 लोगों की कुल्हाड़ी मार कर हत्या
प्रयागराज : दलित परिवार के 4 लोगों की कुल्हाड़ी मार कर हत्याSocial Media

प्रयागराज : दलित परिवार के 4 लोगों की कुल्हाड़ी मार कर हत्या

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एक इलाके से एक दलित परिवार के 4 लोगों की हत्या की खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, आरोपियों ने इन 4 लोगों की हत्या बहुत ही बेरहमी से कुल्हाड़ी मार कर की गयी है।

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। देश के कई राज्यों से लगातार गंभीर वारदातों की खबरें सामने आरही हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एक इलाके से एक दलित परिवार के 4 लोगों की हत्या की खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, आरोपियों ने इन 4 लोगों की हत्या बहुत ही बेरहमी से कुल्हाड़ी मार कर की गयी है।

4 लोगों की बेरहमी से हत्या :

दरअसल, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हत्या का एक मामला सामने आया है। इस मामले के तहत एक दलित परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी मार कर के बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस हादसे में मरने वालों में एक नाबालिग़ बच्ची भी शामिल है। जिसके साथ हत्या के साथ गैंगरेप की भी आशंका जताई जा रही है। यह दर्दनाक घटना प्रयागराज के फाफामऊ के मोहनगंज गोहरी गांव की बताई जा रही है। हालांकि, यह घटना बुधवार की देर रात मोहनगंज गोहरी गांव में घटित हुई, लेकिन इस घटना पर प्रकाश प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान के बाद आया।

मरने वालों की पहचान :

बताते चलें, इस घटना का शिकार हुए परिवार के मरने वाले 4 लोगों में की पहचान परिवार के मुखिया फूलचंद जिनकी उम्र 50 साल थी, उनकी 45 वर्षीय पत्नी मीनू, 16 साल की बेटी सपना और 10 साल के बेटे शिव के रूप में हुई है। आसपास के लोगों ने बताया है कि, वह लोग रात को अपने घर में सो रहे थे। सुबह जब घर का दरवाज़ा न खुलने पर गांव के लोगों ने पुकारा तब घर के अंदर से कोई आवाज़ नहीं आई। इस पर गांव वालों को गड़बड़ लगी और गांव वालों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो घर में चारों के ख़ून से लथपथ शव मिले। साथ ही पुलिस को घर से एक कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है।

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका :

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बेटी सपना और पत्नी मीनू के कपड़े अस्त व्यस्त पाए जाने के कारण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा बेटी सपना का शव चारपाई के नीचे पड़ा पाया गया। घर का मेन दरवाजा खुला हुआ था और आरोपी घर से कुछ ले कर नहीं गए है। ऐसे में लूट, चोरी को लेकर पुलिस हत्या से इंकार कर रही है। दलित परिवार के चार लोगों की हत्या से गांव में आक्रोश है। आसपास के लोगों ने बताया है कि, इस परिवार का जमीन के विवाद को लेकर दो किलोमीटर दूर रहने वाले कमलेश सिंह, राकेश सिंह, कान्हा ठाकुर आदि से विवाद चल रहा है। जिसमें से कमलेश सिंह जेल में है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com