इंदौर : नकली गुटखा बनाने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर, मध्य प्रदेश : नकली गुटखा बनाने वाला शातिर बदमाश कई दिनों से फरार था। वह इंदौर आता था अपने माता-पिता से मिलता और वापस लौट जाता।
नकली गुटखा बनाने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
नकली गुटखा बनाने वाला फरार आरोपी गिरफ्तारRavi Verma

इंदौर, मध्य प्रदेश। नकली गुटखा बनाने वाला शातिर बदमाश कई दिनों से फरार था। वह इंदौर आता था अपने माता-पिता से मिलता और वापस लौट जाता। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाती लेकिन वह साफ बच निकलता। आपरेशन क्राइम कंट्रोल के तहत क्राइम ब्रांच ने पेंडिंग मामलों के निराकरण के लिए इनफारमर्स की टीम को सक्रिय किया। एक सूचना पर टीम ने नामी कंपनियों के नकली गुटखा बनाने वाले फरार आरोपी को पकड़ा है। ये नाम बदलकर परिजनों से मिलने आता था और वापस चला जाता था। इस शातिर आरोपी को टीम ने पकड़कर राऊ पुलिस के हवाले किया है।

क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना राऊ में दर्ज नकली गुटखा बनाने के मामले में फरार आरोपी विक्की विता जयपालदास परियानी नाम तथा पता बदल-बदल कर इंदौर के ही आसपास सीमावर्ती जिलों में रहकर फरारी काट रहा है तथा परिजनों से मिलने कई बार इंदौर भी आता है। वह पुलिस से बचने के लिये पहचान छुपाकर नाम बदल बदल कर बताता है। टीम ने इस आरोपी का पता लगाने के लिए इनफारमर्स को सक्रिय किया। उसके इंदौर आने की सूचना मुखबिर तंत्र के माध्यम से मिली थी। उसके बाद विक्की परियानी पिता जयपालदास परियानी, जय जगत काँलोनी को पकड़ा। उसने आरंभिक पूछताछ में पुलिस को गुमराह करने के लिये स्वयं का गलत नाम बताया तथा पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने आरोपी की तलाशी लेते उसके पास से पहचान पत्र मिलने पर पाया कि वह विक्की परियानी ही है जिसे मौके से हिरासत में लिया तथा अग्रिम कार्यवाही के लिए राऊ पुलिस को सौंप दिया गया।

आरोपी पूर्व में इसी प्रकार के अपराध में देवास पुलिस द्वारा पकड़ा गया था जो जेल गया था तथा वर्तमान में जमानत पर बाहर है। आरोपी ने वह मूलरूप से पाकिस्तान का रहने वाला है जो 2006 में भारत आकर रहने लग गया तथा इंदौर में चाईनीज फूड, पूल क्लब गेम का भी व्यापार करता था लेकिन रंगीन मिजाजी शौक पूरा करने के लिये वह अवैध गुटखा बनाने का धंधा करने लगा था, आरोपी नशा करने का भी आदी है। राऊ पुलिस उस पर कार्रवाही कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com