दिल्ली के द्वारका में किशोरी पर तेजाब फेंका
दिल्ली के द्वारका में किशोरी पर तेजाब फेंकाSocial Media

दिल्ली के द्वारका में किशोरी पर तेजाब फेंका

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका में मोहन गार्डन थाना क्षेत्र में बुधवार को दो लोगों ने किशोरी पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका में मोहन गार्डन थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दो लोगों ने किशोरी पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में झुलसी किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है और वास्तविक तथ्य तथा अन्य व्यक्ति की संलिप्तता का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मोहन गार्डन थाना क्षेत्र में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में पुलिस को सुबह करीब नौ बजे पीसीआर कॉल मिली थी। बताया गया कि एक 17 वर्षीय किशोरी पर सुबह साढ़े सात बजे के करीब मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने कथित तौर पर तेजाब जैसा पदार्थ फेंका।

इस घटना के समय किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। वहीं, तेजाब हमले की घटना पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा, 'देश की राजधानी में दो बदमाशों ने एक लड़की पर दिनदहाड़े तेजाब फेंका और भाग गए। क्या किसी को कानून का डर है? एसिड को प्रतिबंधित क्यों नहीं किया जाता है? ” उन्होंने कहा, “द्वारका मोड़ के पास एक लड़की पर तेजाब फेंका गया। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है। हम बेटी को न्याय दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग देश में तेजाब पर प्रतिबंध लगाने के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहा है। सरकारें कब जागेंगी? ”

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com