आमला हत्या कांड : तीन की कनपटी और एक की छाती में मिली बुलेट

बैतूल, मध्यप्रदेश : बैतूल के आमला में शनिवार दिन दहाड़े घटित हुए जघन्य हत्याकांड में तीन लोगों को गोली मारकर खुद को भी मारी गोली। आरोपी सहित चार लोगों की मौत। वारदात के बाद इलाके में दहशत।
एक-एक ही गोली में हो गया चारों का काम तमाम
एक-एक ही गोली में हो गया चारों का काम तमामराज एक्सप्रेस, संवाददाता

बैतूल, मध्यप्रदेश। बैतूल के आमला में शनिवार दिन दहाड़े घटित हुए जघन्य हत्याकांड में तीन मृतकों के पोस्टमार्टम रविवार सुबह किये गए हैं। डॉक्टर एन के रोहित और बी. एम. ओ. नरवरे के मुताबिक तीन की मौत कनपटी पर गोली लगने की वजह से हुई है। पोस्टमार्टम में बरखा और बंटी सोनी की कनपटी से एक एक बुलेट मिली है। पड़ोसी युवक लक्की की छाती के बाई ओर से भी एक बुलेट मिली है। आरोपी ने भी अपनी कनपटी पर ही रिवाल्वर रखकर गोली चलाई थी जो सिर के आर पार निकल गयी, पुलिस ने मौके से ये बुलेट भी बरामद कर ली है। आरोपी भानू का पोस्टमार्टम भी रविवार को किया गया। यानी कि सभी की मौत एक-एक गोली लगने से हुई है।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सोनी परिवार के कुल सात सदस्य घर में मौजूद थे। कई सदस्य डर के मारे इधर-उधर छिप गए थे। जिस तरह से आरोपी के सिर पर खून सवार था हो सकता था कि घर के अन्य सदस्य भी उसके गुस्से का शिकार हो सकते थे। आरोपी भानू ने घर की एक महिला पर भी फायर किया था लेकिन महिला ने तुरंत दरवाजा बंद कर लिया और गोली महिला को न लगकर दरवाजे में धंस गयी। आरोपी अन्य सदस्यों पर भी गोली चला सकता था। लेकिन शुक्र है कि ऐसा नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक बरखा, बंटी और भानू का रविवार अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि घटना घटित होने से लेकर रविवार 12 बजे तक आरोपी भानू का शव लेने के लिए कोई भी परिजन अस्पताल नहीं पहुंचा था। बाद में परिजन आकर शव ले गए और अंतिम संस्कार किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com