फांसी लगाकर प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या
फांसी लगाकर प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या Social Media

Ashoknagar : फांसी लगाकर प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव

अशोकनगर, मध्यप्रदेश। अशोकनगर (Ashoknagar) जिले के मुंगावली थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच में लिया।

अशोकनगर, मध्यप्रदेश। आत्महत्या का ताजा मामला मध्यप्रदेश के अशोकनगर से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के अशोकनगर (Ashoknagar) जिले के मुंगावली थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच में लिया।

प्रधान आरक्षक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या :

मामला मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले का है, मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने थाना परिसर स्थित एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार- आज सुबह प्रधान आरक्षक दलपत सिंह अहिरवार के शव को थाना परिसर स्थित एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देखा, इसके बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया।

बता दें कि चंदेरी थाना क्षेत्र के सिंहपुर पाड़री गांव के रहने वाले 55 वर्षीय दलपत सिंह बीते एक साल से मुंगावली थाने में पदस्थ थे। प्रधान आरक्षक की मौत की खबर लगते ही प्रधान आरक्षक का बेटा जो मुगलसराय थाने में आरक्षक है वो एवं मृतक के भाई भी चन्देरी से मुंगावली पहुँच गए हैं । प्रधान आरक्षक ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल ने बताया-

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल ने बताया कि प्रधान आरक्षक ने किन कारणों से आत्महत्या की, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है, जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। आपको बताते चलें कि, MP में आत्महत्या की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, इससे पहले भी ऐसे कई मामले आ चुके हैं, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबरें- हेड कांस्टेबल के बेटे ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com