अशोकनगर: बच्चों के विवाद में दो परिवार के बीच बरसे लाठी-डंडे और पत्थर, कई घायल

अशोकनगर, मध्यप्रदेश। अशोकनगर में बच्चों के बीच हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि दो परिवार आमने-सामने हो गए, दोनों परिवार के बीच हुई लड़ाई में 7 लोग घायल हो गए हैं।
बच्चों के विवाद में दो परिवार के बीच बरसे लाठी-डंडे और पत्थर
बच्चों के विवाद में दो परिवार के बीच बरसे लाठी-डंडे और पत्थरSocial Media

हाइलाइट्स :

  • मामला मध्यप्रदेश के अशोकनगर का

  • अशोकनगर में बच्चों के झगड़े ने लिया बड़ा रूप

  • मारपीट में एक ही परिवार के 7 घायल हो गए

  • सातों घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

  • पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज किया मामला

अशोकनगर, मध्यप्रदेश। प्रदेश के कई जिलों से विवाद की खबरें तेजी से सामने आ रही हैं, ऐसी ही एक खबर मध्यप्रदेश के अशोकनगर से सामने आई है, मिली जानकारी के मुताबिक अशोकनगर में बच्चों के बीच हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि दो परिवार आमने-सामने हो गए, बता दें कि दोनों परिवार के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर बरसे, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।

क्या है पूरा मामला

यह मामला मध्यप्रदेश के अशोकनगर का है, बता दें कि अशोकनगर के चंदेरी के दो परिवारों में बच्चों से शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसमें 7 लोग घायल हुए हैं, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक चंदेरी के पंचमनगर कॉलोनी में दो परिवारों के बच्चे एक साथ परिसर में खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों की आपस में गाली-गलौज हो गई। बच्चों की यह मामूली बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों परिवारों के बीच पत्थर, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चल गई। मारपीट में एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गया है। इस मामले में चंदेरी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है ।

आपको बताते चलें कि, मध्यप्रदेश के कई जिलों में आपराधिक मामलों का सिलसिला लगातार जारी है, इससे पहले कई जिलों से विवाद के कई मामले सामने आ चुके हैं। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-

बच्चों के झगड़े में हुआ खूनी संघर्ष, बदमाश ने कई लोगों को मारा चाकू

-मामूली विवाद बना हत्या का खेल :युवक की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com