बैतूल में हैवानियत: पत्नी पर पति ने किए कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमले,काटी अंगुलिया

बैतूल, मध्यप्रदेश: हैवानियत से भरी एक खबर सामने आई है जहां चिचोली क्षेत्र में सो रही पत्नी पर पति ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
पत्नी पर पति ने किया कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला
पत्नी पर पति ने किया कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमलाDeepika Pal- RE

बैतूल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में अपराध की घटनाओं का ग्राफ जहां बढ़ते ही जा रहा है वहीँ आए दिन हत्या तो कभी आत्महत्या की खबरें आती रहती है इस बीच ही हैवानियत से भरी एक खबर सामने आई है जहां चिचोली क्षेत्र में सो रही पत्नी पर पति ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला का एक हाथ और दूसरे हाथ की तीन अंगुली कटकर अलग हो गई। जिन्हें गंभीर हालत में भोपाल के हमीदिया अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन करके कटा हाथ जोड़ा है।

क्या है पूरी घटना

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बैतूल जिले के चिचोली क्षेत्र स्थित सोनी मोहल्ला के तिलक वार्ड की है जहां एक हैवान पति ने सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि, आरोपी पति राजू बंशकार का पत्नी कविता से छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता था। जहां बुधवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद दूसरे दिन गुरूवार सुबह सुबह 5.30 बजे जैसे ही राजू बिस्तर से उठा, उसने पास पड़ी कुल्हाड़ी उठाई और सो रही पत्नी पर हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़िता के दोनों हाथों को घायल करने के साथ ही पत्नी के चेहरे पर भी कुल्हाड़ी से वार किए थे। घटना की सूचना मिलते ही गंभीर हालत में महिला को चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया जहां से भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया था। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर एक हाथ की दो उंगलियां जोड़ दी तो वहीं चलने की उम्मीद जताई है।

पुलिस ने आरोपी को लिया गिरफ्त में

इस घटना के बाद आरोपी पति घटना स्थल से फरार नहीं हुआ वह पछताते हुए कहने लगा कि, मैंने ये क्या कर दिया है। बताया जा रहा है कि, पति और पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था। वही आरोपी का कुछ दिनों से मानसिक संतुलन भी सही नहीं था। जैसे ही बुधवार विवाद हुआ उसने आपा खोते हुए इस घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बताते चले कि, घटना के वक्त आरोपी की बेटी वहीं घर में सो रही थी वही बेटा पांढुर्णा में काम करता है।

इससे पहले भी आ चुकी है ऐसी वारदातें

इस संबंध में आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी ऐसी ही दो घटनाएं चरित्र शंका के कारण राजधानी भोपाल और सागर से सामने आ चुकी हैं। बताते चलें कि, भोपाल के निशातपुरा में चरित्र शंका में प्रीतम सिंह सिसोदिया ने फरसे से पत्नी संगीता के बाएं हाथ की हथेली और बाएं पैर का पंजा काट दिया था। वहीं सागर जिले में चरित्र शंका में रणधीर ने पत्नी आरती को जंगल में ले जाकर दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काट दिए थे। जिनका ऑपरेशन कर कटे हाथ जोड़े गए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com