नकली नोट छापने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार
नकली नोट छापने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार Social Media

भोपाल : फैक्ट्री पर पुलिस की दबिश, नकली नोट छापने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी की कोहेफिजा पुलिस ने जहांगीराबाद इलाके से फैक्ट्री पर मारा छापा और चार को नकली नोट छापने के मामले में गिरफ्तार किया।

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश में आपराधिक गतिविधियों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिन पर लगातार पुलिस द्वारा कार्यवाहियां की जा रही हैं, इस बीच ही हाल ही में ताजा प्रदेश की राजधानी से नकली नोट आया सामने आया है। बता दें कि भोपाल में नकली नोट छापने की फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा।

करीब 2 साल से चल रहा था नकली नोट बनाने का कारखाना :

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नकली नोट छापने की फैक्ट्री पर छापा मारा है। वहीं, भोपाल पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए। साथ ही नोट छापने के लिए उपयोग में लाने वाले सामान को भी जब्त किया। बताया जा रहा है कि राजधानी भोपाल में करीब 2 साल से नकली नोट बनाने का कारखाना चल रहा था।

आरोपियों को किया गिरफ्तार :

इस मामले में भोपाल के कोहेफिजा पुलिस ने जहांगीराबाद इलाके से फैक्ट्री पर दबिश दी और चार को नकली नोट छापने के मामले में गिरफ्तार किया। आरोपी फरार आरोपी हबीब की निशानदेही पर अंकित अहिरवार उर्फ केतन, आयुष पियाणी और संदीप शाक्या को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इन तक एक फरार आरोपी की तलाश करते हुए पहुंची। मौके से पुलिस कई सामान जब्त किए हैं। बता दें कि यह सिर्फ 100-100 रुपए के नोट ही तैयार करते थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com