लुटेरी दुल्हन लाखों की कमाई कर लौटती थी घर, पुलिस जुटी पूछताछ में

भोपाल, मध्यप्रदेश : भजन मंडली और खाना बनाने का झांसा देकर घर से निकलती थी लुटेरी दुल्हन और लाखों की कमाई कर लौटती थी घर, इस गिरोह को कल क्राइम ब्रांच ने किया था गिरफ्तार।
लुटेरी दुल्हन लाखों की कमाई कर लौटती थीं घर
लुटेरी दुल्हन लाखों की कमाई कर लौटती थीं घरASyed Dabeer-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में एक तरफ कोरोना का प्रकोप वहीं दूसरी तरफ आपराधिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं बता दें कि राजधानी में लुटेरी दुल्हनों के सात सदस्य गिरोह को कल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार में आई तीन महिलाओं से अब तक हुई पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लड़कियां अपने परिजनों को भी धोखा दे रही थी। वह तीन-चार महीने तक लगातार घरों से बहार रहने के लिए विभिन्न बहाने बनाती थी।

भजन मंडली और खाना बनाने का झांसा देकर घर से निकलती थी लुटेरी दुल्हन

बता दे कि लुटेरी दुल्हन कभी घर से निकलते समय बतातीं कि वह भजन मंडली के साथ सफर पर निकल रही हैं। कभी बताती की उन्हें एक बड़े कैटर्स ने खाना बनाने तथा बर्तन धोने में सहयोग के लिए रख लिया है। उक्त कैटर्स अधिकतर कार्य प्रदेश के विभिन्न बड़े जिलों में करता है। जिस कारण उन्हें कैटरिंग टीम के साथ लंबे समय तक रहना पड़ता है। ठगी की रकम को महिलाएं बकायदा परिजनों को लाकर सौंपती और उसे अपनी सैलरी बताती थीं। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

एएसपी गोपाल धाकड़ के मुताबिक-

कालापीपल निवासी कामता प्रसाद ने शिकायत की थी कि उन्हें शादी के लिए एक अच्छी युवती की तलाश थी। इस बीच भोपाल निवासी हिंदू सिंह ने उन्हें दिनेश पांडे से मिलवाया। दिनेश ने पूजा उर्फ  रिया से मिलवाया। दिनेश ने शादी करवाने के एवज में 85 हजार रुपए लिए और सीहोर में शादी की लिखा-पढ़ी करवा दी। शादी के 8-10 दिन बाद दिनेश ने कॉल कर बताया कि पूजा की बहन का ऑपरेशन है। पूजा को मायके भेज दीजिए। भरोसे में आकर पूजा घर से कुछ और पैसे लेकर निकली, फिर नहीं लौटी। फोन नंबर भी बंद कर लिया। दिनेश से बात करने पर पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है। शिकायत के बाद पुलिस ने गिरोह के लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co