भोपाल में लव जेहाद
भोपाल में लव जेहादसांकेतिक चित्र

Bhopal : हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फांसने वाला फैसल बना शान पंडित, कुकर्म-दुष्कर्म किया, धमकी दी, पीटा

भोपाल, मध्यप्रदेश : फर्जी आधार कार्ड दिखाकर हिंदू होने का सबूत देता था आरोपी, अजाक थाना पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज।

भोपाल, मध्यप्रदेश। अजाक थाना पुलिस ने जालसाज युवक के खिलाफ बलात्कार, अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। दरअसल फैसल नाम के युवक ने स्यवं को शान पंडित बताकर स्कूली छात्रा को प्रेम जाल में फांस लिया था। पहली बार होटल में उसके साथ ज्यादती की। बाद में अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ में बलात्कार करता रहा। फरियादी को जब उसकी असलीयत मालूम हुई तो आरोपी ने लड़की को पीटना शुरु कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार 19 साल की पीड़िता कोलार इलाके में रहती है। वर्ष 2019 में वह 11 वीं कक्षा में निजी स्कूल में पढ़ा करती थी। स्कूल के बाहर आरोपी शान पंडित उर्फ फैसल का आना जाना था। यहीं उसने पीड़िता से शान पंडित बनकर मुलाकात की। पीड़िता से दोस्ती करने के बाद आरोपी ने लड़की से फोन पर बातचीत शुरु कर दी। कुछ समय चली बातचीत जल्द प्रेम प्रसंग में बदल गई। आरोपी लड़की को घुमाने फिराने ले जाने लगा। 11 वें महीने 2019 में आरोपी ने युवती को घुमाने के नाम पर बुलाया और एक होटल में लेजाकर उसके साथ ज्यादती की। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की को शादी करने का झांसा दिया। पिछले साल लड़की स्कूल पास करने के बाद कॉलेज में पहुंची। उसने कॉलेज में दाखिला भी लिया, वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकला भी करती थी। फैसल उसे रास्ते से अपने साथ ले जाया करता था। पीड़िता को जरूरत बताकर उसने लड़की की कॉलेज के एग्जाम की फीस भी हड़प ली। इस कारण वह परीक्षा नहीं दे सकी और पढ़ाई को छोड़ना पड़ा। वहीं पिछले दिनों से शान पंडित उर्फ फैसल और लड़की के बीच में शादी की बात को लेकर विवाद हो गया। तब उसने (फैसल ने) स्वयं बताया कि वह हिंदू नहीं मुस्लिम है। उसका असली नाम शान नहीं फैसल है। अपने साथ हुए धोखे का पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ में मारपीट कर दी। जाति से अपनानित किया और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी के पास में एक फर्जी आधार कार्ड है, जिस पर उसने शान पंडित नाम लिखा रखा है। इसी की बदौलत वह आरोपी की असलीयत को नहीं समझ सकी थी।

इंजीनियर है आरोपी :

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसके संबंध में जानकारी मिली है कि वह बी.ई. की पढ़ाई पूरी करने के बाद में प्रायवेट जॉब कर रहा है। लड़की के परिवार वाले बदनामी के कारण प्रकरण दर्ज कराने के राजी नहीं थे। तब युवती ने एक महिला वकील की मदद ली, उनके साथ थाने आकर एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com