Bhopal : रिश्तेदार बनकर हैक की आईडी और निकाल लिए एक लाख रुपए

भोपाल, मध्यप्रदेश : प्रदेश की राजधानी में आये दिन साइबर क्राइम रिपोर्ट हो रहे हैं। मोबाइल पर बार कोड भेज कर और आईडी हैक कर पैसे निकालने की रिपोर्ट साइबर सेल में आये दिन दर्ज हो रही हैं।
रिश्तेदार बनकर हैक की आईडी और निकाल लिए एक लाख रुपए
रिश्तेदार बनकर हैक की आईडी और निकाल लिए एक लाख रुपएसांकेतिक चित्र

भोपाल, मध्यप्रदेश। मिसरोद थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को जालसाज ने इस साल फरवरी में रिश्तेदार बनकर एक मैसेज भेजा। मैसेज के लिंक में दिए गए बार कोड को स्कैन करने को कहा। बार कोड स्कैन करते ही फरियादी के खाते से एक लाख रुपए कट गए। वहीं मैनिट परिसर में रहने वाले एक व्यक्ति को मोबाइल नंबर बंद होने का झांसा देकर 45 हजार रुपए का जालसाज ने बैंक खाते से निकाल लिए हैं।

साइबर क्राइम डीएसपी नीतू ठाकुर ने बताया कि भरत शर्मा ग्राम मक्सी के रहने वाले हैं। 25 फरवरी 2021 को भरत शर्मा के मोबाइल पर एक जालसाज ने फोन किया और खुद को रिश्तेदार बताते हुए बात की और मोबाइल पर एक लिंक भेजकर उसे स्कैन करने को कहा। फरियादी ने जैसे ही लिंक में दिए गए बारकोड को स्कैन किया, इसके बाद जालसाज ने फोन काट दिया। कुछ देर बाद फरियादी ने देखा तो उसके मोबाइल पर बैंक खाते से एक लाख रुपए कटने के कई मैसेज आए हुए थे। फरियादी ने साइबर सेल में शिकायत की थी। जांच के बाद साइबर सेल ने क्राइम ब्रांच थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। इधर मैनिट परिसर में रहने वाले अखिलेश पिता अचल सिंह के फोन पर 2 जनवरी 2021 को एक जालसाज ने फोन किया और खुद को मोबाइल कंपनी का अधिकारी बताया। जालसाज ने कहा कि आपका मोबाइल नंबर रिचार्ज नहीं है। रिचार्ज नहीं करने पर आपका मोबाइल नंबर बंद हो जाएगा और यह नंबर किसी और को दे दिया जाएगा। इसी तरह की बातों में जालसाज ने फरियादी को उलझाया और मोबाइल रिजार्च के नाम पर मोबाइल पर आए ओटीपी बताने को कहा। फरियादी ने जैसे ही ओटीपी बताया, उसके खाते से 45 हजार रुपए कट गए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com