प्रेमी ने झूठे प्यार में प्रेमिका से किया दुष्कर्म, मामले में एफआईआर दर्ज

भोपाल, मध्यप्रदेश: आज राजधानी में प्रेमी द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
प्रेमी ने झूठे प्यार में प्रेमिका से किया दुष्कर्म
प्रेमी ने झूठे प्यार में प्रेमिका से किया दुष्कर्मSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में एक ओर जहां सरकार द्वारा कार्य जारी है वहीं दूसरी तरफ आपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है इस बीच ही आज राजधानी में प्रेमी द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां लड़की ने प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र का है जहां आरोपी युवक ने शादी करने का वादा करके युवती से दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। बताते चलें कि, कोलार में रहने वाली 29 वर्षीय पीड़िता पढ़ाई के लिए प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। जिसकी दोस्ती आरोपी युवक से दो साल पहले हुई थी। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म लगातार करता था। लड़की ने आरोप लगाए कि आरोपी दीपक ने उसके कहने पर उसके और अपने माता-पिता से शादी की बात की। वहीं बाद में शादी का वादा करके मुकर गया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

इस संबंध में, मामले में पीड़ित युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला कोलार थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज कराया है। फिलहाल मामले में थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की है। जहां आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co