7 बदमाशों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने किया गिरफ्तार
7 बदमाशों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने किया गिरफ्तारSocial Media

भोपाल : डकैती की योजना बना रहे 7 बदमाशों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल, मध्यप्रदेश : बदमाश पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की बना रहे थे योजना, क्राइम ब्रांच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

हाइलाइट्स :

  • मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का

  • क्राइम ब्रांच पुलिस ने 7 बदमाशों को किया गिरफ्तार

  • बदमाशों से क्राइम ब्रांच ने 4 पिस्टल, 7 राउंड और छुरी जप्त की

  • पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को दबोचा

भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में लूट, डकैती, चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, दरअसल ऐसा ही एक मामला प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस (Crime Branch Police) ने कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

जानिए क्या है पूरी खबर :

ये मामला मध्यप्रदेश के भोपाल (Bhopal) का है। बता दें, बदमाश पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। उसके पहले ही क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को दबोचा लिया। क्राइम ब्रांच पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 7 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे 4 पिस्टल, 7 राउंड और छुरी जप्त की है। वहीं, पुलिस ने डकैती में उपयोग करने वाली 2 कार क्रेटा और टीयूवी को भी जप्त किया है।

सभी बदमाश हैं भोपाल के हिस्ट्रीशीटर :

मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी बदमाश मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हिस्ट्रीशीटर हैं, उनमें से एक बदमाश सुपारी किलर साथ ही शहर के नामी सटोरिये और सूदखोर के लिए वसूली का काम भी करता है। नामी सटोरिये से बदमाश नीतीश सोनाने के गहरे सम्बंध है। नीतीश सोनाने पर मर्डर सहित अनेक मामले दर्ज हैं।

आपको बताते चलें कि, राज्य में आपराधिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं वहीं, इस बीच मध्यप्रदेश में डकैती, लूट की वारदात तेजी से बढ़ गई हैं, बदमाश डकैती, लूट एवं झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे पहले भी ऐसे कई मामले आ चुके हैं।

 7 बदमाशों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने किया गिरफ्तार
भोपाल: बदमाशों ने चाकू मारकर युवक से लूटे 20 हजार रुपए, एक आरोपी गिरफ्तार

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co