पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई: 5 घंटे में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई: 5 घंटे में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारसांकेतिक चित्र

Bhopal: पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई: 5 घंटे में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, मध्यप्रदेश : भोपाल की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया, आरोपी इस वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार था।

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी में दुष्कर्म के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, ऐसी ही एक वारदात राजधानी भोपाल से सामने आई। यहां एक युवक ने युवती से दोस्ती की, फिर उसका रेप कर फरार हो गया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने 5 घंटे में दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार :

राजधानी भोपाल की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलात्कार (Rape) के आरोपी को गिरफ्तार किया, आरोपी इस वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार था। पुलिस ने 5 घंटे में बलात्कार के आरोपी को दबोच लिया है।

इंदौर भागने के प्रयास में था आरोपी :

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी इंदौर भागने के प्रयास में था, पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। बता दें, आरोपी दीपक शिवनानी पर बैरागढ़ थाने में पहले ही छेड़छाड़ समेत कई आपराधिक मामले दर्ज है।

प्रदेश में नहीं थम रही हैवानियत :

बता दें कि मध्य प्रदेश में नहीं थम रही हैवानियत, जहां एक ओर हमारा देश विकासशील भारत की बात करता है तो वहीं दुष्कर्म की बड़ी वारदातें नींव को कमजोर करती हैं। प्रदेश के कई जिलों में बलात्कार की वारदातें जारी हैं बीते दिनों ही भोपाल से ऐसा मामला सामने आया था।

भोपाल के सरकारी बैंक में पदस्थ मैनेजर अपनी ही सहकर्मी के साथ करीब सालभर से शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और केस दर्ज करा दिया था। पीड़िता ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन देकर शिकायत कर दी, आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी बैंक मैनेजर पर केस दर्ज किया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई: 5 घंटे में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
भोपाल : शादी का झांसा देकर सरकारी बैंक का मैनेजर सहकर्मी से करता रहा दुष्कर्म

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com