भोपाल: 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, मध्यप्रदेश: राजधानी के PHQ के पास से 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है जहां आरोपी को पुलिस ने कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है।
35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात
35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदातPriyanka Yadav - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में एक ओर जहां कोरोना संकट का असर कम होते ही कभी अच्छी तो कभी बुरी खबरें सामने आती जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ दुष्कर्म की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच ही राजधानी के PHQ के पास से 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है जहां आरोपी को पुलिस ने कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी के पुलिस मुख्यालय के कुछ दूरी का है जहां महिला बीते दिन देर रात जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार से गुजर रही थी, उसी दौरान आरोपी ने महिला को पकड़ कर घसीटते हुए एक दुकान में ले गया। पीटा और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि, 35 साल की महिला पति के साथ सेमरा अशोका गार्डन में रहती है। बता दें कि, घटना के बाद आरोपी महिला को उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया था। जहां पीड़िता ने घटना के बाद डायल-100 को कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की मदद की।

महिला की शिकायत पर किया मामला दर्ज

इस संबंध में बताते चलें कि, पीड़ित महिला ने पति के साथ जाकर जहांगीराबाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई जहां पुलिस ने मारपीट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने वारदात करने का गुनाह कबूला है। आगे की कार्रवाई में आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com