Acid Attack :लड़की ने लड़के पर फेंका तेजाब
Acid Attack :लड़की ने लड़के पर फेंका तेजाबSocial Media

Acid Attack : चलती ट्रेन में लड़की की शर्मसार हरकत, लड़के पर फेंका तेजाब

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, चलती ट्रेन में लड़की ने एक लड़के पर तेज़ाब फेंक दिया।

हाइलाइट्स

  • घटना गंजबासौदा से दमोह जाने वाली विंध्याचल एक्सप्रेस में हुई

  • लड़की ने लड़के पर फेंका तेजाब, यात्रियों में मचा हड़कंप

  • तेजाब में झुलसे सचिन साहू को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

  • तेजाब क्यों फेंका, अभी घटना का नहीं हुआ खुलासा

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें, चलती ट्रेन में एक लड़की ने शर्मसार हरकत की है, गंजबासौदा से दमोह जाने वाली विंध्याचल एक्सप्रेस में लड़की ने एक लड़के पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में लड़का बुरी तरह झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

ये मामला गंजबासौदा रेलवे स्टेशन का :

मिली जानकारी के अनुसार, ये मामला गंजबासौदा रेलवे स्टेशन का है। जहां गंजबासौदा से दमोह जाने वाली विंध्याचल एक्सप्रेस में एक युवती ने चलती ट्रेन में एक लड़के पर तेजाब फेंक दिया। जिससे लड़का झुलस गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक का नाम सचिन साहू है और वह गंजबसौदा का ही रहने वाला है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आरोपी युवती ने तेजाब क्यों फेंका है। इधर युवती चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकते ही उतरकर भाग गई।

तेजाब फेंकने के बाद ट्रेन के कोच में लगी आग

वहीं, तेजाब फेंकने के बाद ट्रेन के कोच में आग लग गई। खबर मिली है कि इस घटना में भोपाल से दमोह जा रही मदन बंसल, पत्नी भगवती बंसल, पांच वर्षीय पुत्र राज बंसल सहित दो बेटियां संगीता और वंदना भी तेजाब गिरने से घायल हो गई हैं। इसके अलावा एक महिला यात्री प्रेमाबाई का भी हाथ झुलस गया है उसका भी उपचार कराया गया है।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और लड़के को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग को लेकर बताया जा रह है। एसआई का कहना है कि लड़की की जानकारी जुटा रहे हैं। यदि लड़का शिकायत करता है तो उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com