ठगी करने वाले आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार
ठगी करने वाले आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तारसांकेतिक चित्र

Bhopal: जॉब लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार

भोपाल, मध्यप्रदेश। साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम द्वारा जॉब फ्राड के नाम पर फरियादी के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को भोपाल की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में दिनांक 06 जुलाई 2021 को अति. पुलिस महानिदेशक, ए.सांई मनोहर एवं उप पुलिस महानिरीक्षक (शहर) भोपाल इरशाद वली, पुलिस अधीक्षक दक्षिण साँई कृष्णा थोटा के द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक जोन.1 भोपाल अंकित जायसवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक साइबर श्रीमति नीतू सिंह के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम ब्रांच जिला भोपाल की टीम द्वारा जॉब फ्राड के नाम पर फरियादी के साथ लगभग 31448/- रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल ने दिल्ली से गिरफ्तार किया।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-

फरियादी सुमित रोहिरा निवासी बैरागढ़ भोपाल वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है और naukri.com पर नौकरी के लिए सर्च किया, सर्चिंग के बाद फरियादी को अज्ञात नंबर से कॉल आया जिसने कस्टमर केयर जॉब के लिए फरियादी को ऑफर किया। इसके बाद अज्ञात नंबर से फरियादी को लिंक आई जिसे ऑपन करने पर जॉब के लिए रजिस्टेशन फॉर्म था। उस फॉर्म को भरते वक्त फरियादी द्वारा गोपनीय जानकारी जैसे खाता नं, एटीएम नं. आदि भर दिया गया। इसके पश्चात फरियादी को उसके मोबाईल पर OTP प्राप्त हुआ व OTP भी फरियादी द्वारा फॉर्म में भर दिया गया। जिससे फरियादी के खाते से 7 बार मे कुल 31448/-रु डेबिट हो गए। फरियादी के द्वारा इस दौरान मैसेज बॉक्स में खाते से राशि डेबिट होने का मैसेज भी नहीं देखा गया।

तरीका वारदातः-

आरोपीगणों द्वारा कस्टमर केयर का जॉब ऑफर कर फरियादी को लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर फरियादी की आवश्यक गोपनीय जानकारी ले ली गई तथा otp भी प्राप्त कर फरियादी के खाता तक पहुंच बनाकर कुल 31448/- रुपये फर्जी खाते मे ट्रांसफर कर एटीएम से निकाल लिए गए।

पुलिस कार्रवाई :-

आवेदन प्राप्त होने के पश्चात् आवश्यक तकनीकी जानकारी एकत्र की गई जिससे फ्रॉड में गई राशि दिल्ली मयूर विहार के एक खाता मे ट्रांसफर होना पाई गयी। इलेक्ट्रोनिक साक्ष्यों को एकत्र कर खाता धारक आरोपी संजय को दिल्ली के मयूर विहार फेस-1 कोटला गांव से गिरफ्तारी किया गया।

आरोपी खाता धारक द्वारा कई खाते खुलवाकर फ्रॉड राशि ट्रांसफर और एटीएम से निकालने का कार्य किया जाता था। आरोपी के अन्य सहयोगी जो इसके द्वारा दिए गए खाते का प्रयोग फ्राड राशि को निकालने में करते थे। वो अलीगढ़ उ.प्र पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए है। अलीगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी के कई खाते तथा अपराध में प्रयुक्त मोबाईल फोन, सिम कार्ड जप्त किये गये हैं। आरोपी के द्वारा अपने सहयोगियों के दिए गए खातों मे लाखो रुपये फ्राड राशि क्रेडिट-डेबिट हुए हैं।

जप्ती:- आरोपी से घटना मे प्रयुक्त मोबाईलए आधार कार्ड व पेन कार्ड जप्त किया गया है, अलीगढ़ उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा भी आरोपी संजय के फर्जी खाते सहयोगियों से जप्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण एवं आपराधिक रिकार्डः-

1- संजय सिहं निवासी मयूर विहार फेस.1 नई दिल्लीकक्षा 5 वी फर्जी खाते खुलवाकर मुख्य आरोपीगणों को प्रदान करता था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com