युवती का जबरन बुर्का उतरवाने वाले गिरफ्तार
युवती का जबरन बुर्का उतरवाने वाले गिरफ्तारसांकेतिक चित्र

Bhopal : युवती का जबरन बुर्का उतरवाने वाले गिरफ्तार

भोपाल, मध्यप्रदेश : भोपाल शहर के बाहरी इलाके में बुर्का पहने एक युवती और उसके साथ मौजूद युवक के साथ सरेराह दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

भोपाल, मध्यप्रदेश। भोपाल शहर के बाहरी इलाके में बुर्का पहने एक युवती और उसके साथ मौजूद युवक के साथ सरेराह दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्कूटर पर एक युवक और युवती सवार थे, कुछ लोग उन्हें रोककर वीडियो बनाते हैं और युवती से जबर्दस्ती बुर्का उतरवाया गया।

क्या है मामला :

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के बाहरी क्षेत्र ईंटखेड़ी इलाके में स्कूटर पर एक युवक और युवती सवार थे। आसपास के रहवासियों को दोनों की गतिविधियों पर संदेह हुआ और उन लोगों ने एक्टिवा सवार युवक-युवती को रोक लिया। उन लोगों ने युवती से बुर्का उतारकर अपनी पहचान उजागर करने की बात कही। इतना ही नहीं दोनों का वीडियो बनाते हुए कुछ लोग युवक-युवती से कौम को बदनाम करने की बात कह रहे हैं। हांलाकि बुर्का उतरवाने के चंद मिनट बाद ही दोनों को बिना किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाए भीड़ ने जाने दिया। इस मामले की शिकायत युवक-युवती ने थाने में नहीं की। शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान दिया और जबरन बुर्का उतरवाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने मामले को लिया संज्ञान में :

ईंटखेड़ी थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि यह घटना इस्लाम नगर की है। यहां एक्टिवा सवार एक युवक शनिवार दोपहर करीब 11 से 1 बजे के बीच एक युवती के साथ पहुंचा था। एक्टिवा पर फूलों की माला चढ़ी हुई थी, जबकि उसके साथ एक युवती बुर्का पहने हुए थी। यह देख कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद यहां भीड़ जमा हो गई। भीड़ के लोग वीडियो बनाते हुए युवती से बुर्का उतारने की जिद करने लगे। लोगों के कहने पर युवती ने बुर्का उतार दिया। एसआई सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि युवक और युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी। वीडियो के आधार पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सक्रिय होकर माजिद तथा शोएब नाम के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com