वृद्ध को गोली मारने वाले दो गिरफ्तार, एक फरार
वृद्ध को गोली मारने वाले दो गिरफ्तार, एक फरारसांकेतिक चित्र

Bhopal : वृद्ध को गोली मारने वाले दो गिरफ्तार, एक फरार

भोपाल, मध्यप्रदेश : ऐशबाग इलाके में बेटी के ससुराल आए बुजुर्ग को गोली मारने वाले देवर के दो सालों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। ऐशबाग इलाके में बेटी के ससुराल आए बुजुर्ग को गोली मारने वाले देवर के दो सालों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है, और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि उसे भी आज शाम तक पकड़ लिया जाएगा। वहीं घटना के बाद वारदात के सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए हैं। जिसमें वृद्ध एक युवक को पीटते और झूमाझटकी करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आरोपियों में से एक युवक की बाइक को भी लात मारकर गिरा दिया था।

पुलिस के मुताबिक, टीला जमालपुरा में रहने वाले अफ जल आहत (65) की बेटी मुमताज अहाता मनकशा, ऐशबाग में रहती है। मुमताज का बुधवार को देवर गुफ रान से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया। जानकारी लगने पर अफजल विवाद सुलझाने के इरादे से शाम को बेटी के घर पहुंचे थे। घर पर गुफरान नहीं मिला। इस दौरान शाहजहांनाबाद में रहने वाले गुफरान के साले फैजान उर्फ भूरा, फैजल, चांद खान पहुंच गए। अफजल, बेटी के देवर के सालों से विवाद सुलझाने को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच, फैजल ने पिस्टल निकालकर उन पर फायर कर दिया। गोली अफजल के घुटने के पास लगी। गंभीर हालत में उन्हें परिजन हमीदिया लेकर पहुंचे। पुलिस ने देर रात में ही फैजान और चांद को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मौका पाकर फैजान उर्फ भूरा फ रार हो गया। पुलिस अब उसे पकड़ने के लिए छापेमार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का दावा है कि उसे भी शाम तक पकड़ लिया जाएगा। फि लहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co