झारखंड में भाई- बहन की हत्या , एक आरोपित गिरफ्तार
झारखंड में भाई- बहन की हत्या , एक आरोपित गिरफ्तारSocial Media

झारखंड में भाई- बहन की हत्या , एक आरोपित गिरफ्तार

झारखंड के रांची जिले के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित जनकनगर रोड नंबर-चार में भाई बहन की हत्या का मामला शनिवार को उजागर हुआ है।

रांची। झारखंड के रांची जिले के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित जनकनगर रोड नंबर -चार में भाई बहन की हत्या का मामला शनिवार को उजागर हुआ है। इस मामले में रांची पुलिस की टीम ने आज त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम रोहन बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में भाई- बहन की हत्या कर दी गई है। जबकि मां गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना को शुक्रवार की देर रात अंजाम दिया गया है। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि घायल महिला चंदा देवी जनक नगर में रहती है। जबकि उसका पति संजीव विदेश (दुबई) में काम करता है। चंदा देवी की बेटी श्वेता कुमारी का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसी बात को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।

मृतकों में श्वेता कुमारी (17)और ओम कुमार(14) शामिल है।बताया जाता है कि मृतक श्वेता की मां सुबह करीब तीन बजे मंदिर जाने से पूर्व घर की सफाई कर रही थी। इसी बीच श्वेता का प्रेमी रोहन कुमार अन्य दो दोस्तों के साथ घर के अंदर घुसा। इसके बाद श्वेता और उसके भाई की हत्या कर दिया। फिर उसकी मां पर हमला कर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में चंदा देवी को रिम्स में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सहित ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।एफएसएल की टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में एक आरोपित रोहन को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co