भोपाल: महिला की हत्या का खुलासा, 3 आरोपियों ने नशे में दिया घटना को अंजाम

भोपाल, मध्यप्रदेश : सेंट्रल लायब्रेरी के ग्राउंड पर मिली महिला की लाश का मामला, पुलिस ने 12 घन्टे के भीतर महिला के अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश।
महिला की हत्या का खुलासा
महिला की हत्या का खुलासाSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकटकाल के बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पत्थर से सिर कुचल कर महिला की हत्या हुई है। राजधानी भोपाल के सेंट्रल लायब्रेरी के ग्राउंड पर मिली महिला की लाश का मामला का हुआ खुलासा। इस मामले में पुलिस ने 12 घन्टे के भीतर महिला के अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दो फरार :

मिली जानकारी के मुताबिक बता दें कि राजधानी भोपाल में नशे में हुए विवाद के चलते आरोपियो ने पत्थर से कुचलकर कर महिला की हत्या कर दी थी, बताया जा रहा है कि आरोपी सुलोचन पीने के आदि थे, इस घटना कप तीन आरोपियों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

बताते चलें कि फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने किया 5000-5000 हज़ार का इनाम घोषित किया है। वहीं आरोपी मृतक महिला के साथ कबाड़ और पन्नी बीनते थे। मृतक महिला का नाम भूरी उर्फ लुक्को बाई था।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

1-राकेश पिता दीनदयाल पटेल उम्र 30 वर्ष नि. पातरा बरखेड़ी जहाँगीराबाद भोपाल (मारपीट और अवैध शस्त्र के दो अपराध पंजीबद्ध हैं)

फरार आरोपियों का नाम

1-सोनू पिता उधम जोशी उम्र 35 साल नि. बरखेड़ी भोपाल के विरुद 75 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है और थाना क्षेत्र का निगरानी शुदा बदमाश है।

2-भूरा नि. पुल पातरा बरखेड़ी जहांगीराबाद भोपाल।

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है, इस मामले में थाना तलैया पुलिस की कार्रवाई जारी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com