कांग्रेस MLA के बेटे करण को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कांग्रेस MLA के बेटे करण को पुलिस ने किया गिरफ्तारSocial Media

कांग्रेस MLA के बेटे करण को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रेप केस में 6 महीने से था फरार

इंदौर, मध्यप्रदेश। इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे कांग्रेस विधायक के आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है, करण मोरवाल रेप के मामले में छह महीने से चल रहा था फरार।

इंदौर, मध्यप्रदेश। एमपी में कई अप्रत्याशित घटनाओं के साथ ही दुष्कर्म की घटनाओं का सिलसिला भी जारी है। इस बीच एमपी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कर ली है, बता दें कि पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेप के आरोप में 6 महीने से फरार चल रहे कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है।

कांग्रेस MLA का बेटा करण गिरफ्तार :

पुलिस के मुताबिक शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी पिछले छह महीने से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इंदौर पुलिस ने रेप के मामले में आरोपी करण मोरवाल को गिरफ्तार कर लिया है। बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के पुत्र करण को आज न्यायालय में पेश कर उसका रिमांड लिया जा सकता है। करण की गिरफ्तारी मक्सी के पास से की गई है। पुलिस करण से पूछताछ कर रही है।

युवती ने इंदौर में करण के खिलाफ दर्ज कराई थी दुष्कर्म की शिकायत

मिली जानकारी के मुताबिक रेप का आरोप लगाने वाली युवती युवा कांग्रेस की पदाधिकारी है, युवती ने इंदौर में करण के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी, युवती का आरोप है कि करण ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर भी आरोपी ने उसके साथ बार-बार रेप किया। युवती की शिकायत पर करण के खिलाफ धार 376 के तहत केस दर्ज हुआ। करण मोरवाल कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का बेटा है। पुलिस द्वारा कई बार उसे सरेंडर करने को भी कहा गया था, बावजूद इसके वह पेश नहीं हुआ है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर आईजी को दिए थे ये निर्देश

वही इस मामले में एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर आईजी को निर्देश दिए थे कि करण मोरवाल पर इनाम की राशि बढ़ा कर 25 हजार कर दी जाए। वहीं विधायक मुरली मोरवाल से गृह मंत्री ने कहा था कि 2 दिन में करण को सरेंडर कराएं अन्यथा प्रदेश में ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो कि नाजिर बन जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com